स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है। शो के दौरान होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से सीधे सवाल किया कि आखिर वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं।सहवाग ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई पुरानी बयानबाजी का जिक्र करते हुए शहजाद से पूछा कि बाहर वह स्वरा को लेकर काफी कुछ कहते रहे हैं, लेकिन शो में उनके सामने आने के बाद उनसे बात तक नहीं कर रहे।वीरेंद्र सहवाग ने की शहजाद की खिंचाई
वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में शहजाद से कहा, 'शहजाद सोशल मीडिया पर तो आपने स्वरा से कई बातें की हैं, कोशिश भी की और उन्हें प्रोवोक भी किया। अब जब वह अंदर आई हैं तो आपने बात ही नहीं की उनसे। आवाज बैठ गई है क्या?''मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ'
इस पर शहजाद ने जवाब देते हुए कहा, 'मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, लेकिन हां, यह बात जरूर है कि मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता हूं। मांगोगे दूध तो दूंगा खीर और अगर करोगे उंगली तो दूंगा शब्दों से चीर।'
कहा- वह स्वरा को सिर्फ इग्नोर कर रहे हैं
शहजाद ने जब कहा कि वह स्वरा को सिर्फ इग्नोर कर रहे हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि किसी को इग्नोर करने का मतलब होता है उसे कोई भाव न देना, जबकि वह लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में पोस्ट कर रहे हैं।'36 ट्वीट कर दिए, 3-4 वीडियो बना दिए'
स्वरा भास्कर ने कहा, 'सर, पता है क्या है, इग्नोर का मतलब क्या होता है? कि आप भाव नहीं देंगे। जब से शो अनाउंस हुआ है, तब से 36 ट्वीट कर दिए, 3-4 वीडियो बना दिए, 50 हजार मेसेज, पता नहीं। अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, इनकी टीम मेरे को कहां पहुंचाने के लिए वोट मांग रही है। ये इग्नोर नहीं होता। इग्नोर का मतलब भाव न देना होता है, जो मैं कर रही हूं।''डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल होने वाला नहीं'
स्वरा की इस बात पर शहजाद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे, चाहे हमारे खिलाफ हो या न हो।' इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और तीखी हो गई। शहजाद के बयान पर पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा, 'चुनाव नहीं है, यह गेम है। इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल होने वाला नहीं है।'
'मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने हसबैंड को जिता दीजिए'
स्वरा के इस कॉमेंट पर शहजाद ने भी जवाब देते हुए कहा, 'मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने हसबैंड को जिता दीजिए।' शो में दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'राइज एंड फॉल सीजन 2' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज किए जाते हैं।
23 सितंबर, 2023 को बेटी राबिया का जन्म हुआ
स्वरा भास्कर ने इसी शो में ये भी कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने को लेकर ऑनलाइन कुछ यूजर्स ने उनका मजाक बनाया। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के यहां 23 सितंबर, 2023 को बेटी राबिया का जन्म हुआ। प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने के कारण एक्ट्रेस पिछले तीन वर्षों से आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। स्वरा शनिवार को 'राइज एंड फॉल' शो में आई थीं। वह आलोचना करने वालों को करारा जवाब देने के लिए एक ऐसी साड़ी और ब्लाउज पहनकर आईं थी जिस पर 'मोटी' लिखा हुआ था।
लोगों ने कहा- भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है
स्वरा 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी तीन साल की है। तीन साल से मुझे इतना लोगों ने अजनबियों ने, जिनको मैं बिल्कुल नहीं जानती सोशल मीडिया पर, यहां वहां मुझे निशाना बनाया।' उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा, 'मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है। मैंने कहा मैं सब हो गई हूं। अब मैं आपके सारे शब्दों को स्वीकार करती हूं।'