नमन धीर के डेब्यू से खतरे में वाशिंगटन सुंदर का करियर, 1983 के वर्ल्ड कप विजेता के. श्रीकांत बोले - हर दो मैच के बाद हो जाते हैं चोटिल

Updated on 08-10-2026 12:01 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने वाले 25 साल के नमन धीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर गेंद से कमाल करते हुए 4 ओवरों में 31 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 171 रनों पर रोक दिया था। नमन धीर के इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत का मानना है कि नमन धीर के आने से वाइट बॉल क्रिकेट में वाशिंगटन सुंदर का सफर लगभग खत्म हो सकता है।


क्या बोले श्रीकांत?

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए के. श्रीकांत ने नमन धीर की गेंदबाजी और उनके क्रिकेटिंग दिमाग की जमकर तारीफ की। श्रीकांत ने कहा, 'नमन धीर अब वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए हैं। वाशिंगटन सुंदर हर दो मैच के बाद चोटिल हो जाते हैं। अब नमन धीर ने आकर उनका पत्ता पूरी तरह साफ कर दिया है। अब आप वनडे और टी20 टीम से नमन धीर को कैसे ड्रॉप कर सकते हैं? उन्होंने मौके को तुरंत भुना लिया है। अब वाशिंगटन सुंदर भारत के लिए केवल टेस्ट क्रिकेट ही खेल सकते हैं।'
श्रीकांत ने नमन की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहद चतुर और सोचने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि जब नमन को छक्का पड़ा, तो उन्होंने तुरंत गेंद की गति धीमी कर ली। वे बल्लेबाज की तरह सोचकर गेंदबाजी करते हैं कि उनके खिलाफ कोई कैसे बॉल डालेगा, जो कि टी20 क्रिकेट के लिए एकदम सही है।


इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल, IPL में भी छाने का किया दावा

नमन धीर के ऑलराउंडर प्रदर्शन को देखते हुए श्रीकांत ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म करने की वकालत की। उन्होंने कहा, 'इसी वजह से आईपीएल से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटा देना चाहिए। तभी देश को असली ऑलराउंडर मिलेंगे। अब भारत को नमन धीर के रूप में एक बेहतरीन बैटिंग ऑलराउंडर मिल गया है। आज उन्होंने 4 ओवर फेंके, लेकिन अगर वे लगातार 2 ओवर भी निकाल कर देते हैं, तो यह भारत और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए बहुत बड़ी बात होगी।' श्रीकांत ने भविष्यवाणी की कि आने वाले आईपीएल सीजन में नमन धीर ढेर सारे विकेट चटकाएंगे।

नमन धीर कर रहे अपनी गेंदबाजी पर मेहनत

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नमन धीर ने साफ किया कि उन्होंने अचानक गेंदबाजी करना शुरू नहीं किया है। आईपीएल 2026 में 318 रन बनाने के बावजूद एक भी ओवर न फेंकने वाले नमन ने कहा, 'मैं काफी समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण आपको मेरी गेंदबाजी देखने को नहीं मिली। लेकिन मेरे पास गेंदबाजी का अच्छा अनुभव है। जब मैंने अक्षर भाई को थोड़ा धीमा डालते और टर्न लेते देखा, तो मेरे दिमाग में था कि गेंद की गति कम रखनी है। मेरी बल्लेबाजी प्लस पॉइंट है, लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी पर भी उतनी ही मेहनत कर रहा हूं।' भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
 08 October 2026
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
 08 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट को बदलते समय के अनुसार ज्यादा रोचक बनाने के लिए आईसीसी नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट को लेकर बदलाव किए गए…
 08 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम फील्डिंग कोच और फास्ट बॉलिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि अभिषेक नायर ने यह पारी…
 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
Advt.