वाशिंगटन सुंदर ने लपका एशियन गेम्स का सबसे तगड़ा कैच, पाकिस्तान की पुरी टीम को लगा सदमा, बाउंड्री पर गजब कलाबाजी

Updated on 03-10-2026 01:31 PM
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा देखने को मिल रहा है। तेज गति से रन बनाकर मैच में वापसी की कोशिश कर रही पाकिस्तानी टीम की उम्मीदों पर वाशिंगटन सुंदर के एक अकल्पनीय और हैरतअंगेज कैच ने पानी फेर दिया।

अक्षर पटेल की गेंद पर फंसे माज सदाकत

मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज माज सदाकत आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश में थे। इसी बीच भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ एक बड़ा हवाई शॉट खेला। शॉट में पूरी पावर नहीं थी, लेकिन गेंद बाउंड्री की तरफ तेजी से जा रही थी।

वाशिंगटन सुंदर का शानदार कैच

गेंद बाउंड्री पार जाने ही वाली थी कि वहां मौजूद वाशिंगटन सुंदर ने अपनी फुर्ती और सूझबूझ से नामुमकिन को मुमकिन बना दिया। सुंदर ने बाउंड्री लाइन के बिल्कुल किनारे पर गेंद को लपका लेकिन उनका संतुलन बिगड़ने लगा। लेकिन बाउंड्री लाइन पार करने से ठीक पहले उन्होंने गेंद को हवा में उछाला खुद बाउंड्री के बाहर कदम रखा और तुरंत मैदान के अंदर आकर दोबारा कैच पूरा कर लिया।

23 रन बनाकर आउट हुए

सुंदर की इस अद्भुत कलाबाजी और जादुई कैच ने स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों और कमेंटेटरों को हैरान कर दिया। माज सदाकत 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और अक्षर पटेल को इस मैच में अपनी दूसरी सफलता मिली। इस सनसनीखेज कैच ने तेज गति से भाग रही पाकिस्तानी टीम की रन गति पर ब्रेक लगा दिया और भारतीय टीम ने मैच में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.