पश्चिम बंगाल के मालदा में हिंसा- इंटरनेट बंद, 34 गिरफ्तार:उपद्रवियों ने दुकानें-गाड़ियां तोड़ीं, सामान लूटा

Updated on 29-03-2025 01:08 PM

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी में 26 मार्च को दो गुटों के बीच हुई हिंसा मामले में 34 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद इलाके में इंटरनेट बंद है। आर्म्ड और रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं।

हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को DM और SP से 3 अप्रैल तक एक्शन रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि राज्य को सावधानी से काम करना चाहिए। साथ ही हिंसा प्रभावितों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मार्च को मोथाबाड़ी मस्जिद में नमाज हो रही थी। इस दौरान वहां से एक जुलूस गुजर रहा था। कुछ लोगों ने धार्मिक नारे लगाए। 27 मार्च को दूसरे समुदाय ने इसका विरोध किया। इस दौरान भीड़ ने दुकानों, घरों और गाड़ियों में तोड़फोड़ और लूट की।

पुलिस ने लाठीचार्ज की, आंसू गैस छोड़े 

स्थानीय लोगों के मुताबिक 27 मार्च को विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों के हाथ में धार्मिक झंडे थे। नारेबाजी कर रहे लोग अचानक हिंसक हो गए और दुकानों, घरों में तोड़-फोड़ की, सामान लूटा और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

मालदा पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें। कुछ लोगों के द्वारा जानबूझकर हिंसा भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। अफवाह की कोई भी जानकारी दिखे या सुनें तो पुलिस को जानकारी दें।

भाजपा का दावा- हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़ की गई 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- बुधवार से मोथाबाड़ी में स्थिति तनावपूर्ण है। हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़ की गई। मैंने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की है और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय से भी संपर्क किया है। सवाल यह है कि बंगाल में ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं। हमें शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी में जाने से रोका गया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मोथाबाड़ी हिंसा को लेकर गवर्नर सीवी आनंद बोस को विट्‌ठी लिखी है। सुवेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार में अराजकता है। इसलिए राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से मोथाबाड़ी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तैनात करने का निर्देश देना चाहिए।

TMC ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें 

मोथाबाड़ी से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विधायक सबीना यास्मीन ने कहा कि हिंसा प्रभावित इलाकों में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हमने सभी से शांति की अपील की है। प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाई है, जिसमें दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहेंगे। हमने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
 21 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने और लैंडस्लाइड से इलाके में तबाही मच गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 100 लोगों…
 21 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली बैंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई नए सिरे से होगी। हाई कोर्ट ने इसकी जानकारी…
 21 April 2025
दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके…
 21 April 2025
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक…
 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
Advt.