दिल्ली कोर्ट में मुजरिम-वकील ने जज को धमकाया:कहा- बाहर मिल, देखते हैं घर कैसे जिंदा जाती हो

Updated on 21-04-2025 12:52 PM

दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके वकील ने जज को जान से मारने की धमकी दी।

केस की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिवांगी मंगला की कोर्ट में हो रही थी। कोर्ट ने आरोपी को चेक बाउंस का दोषी करार दिया और अगली सुनवाई तक बेल बॉन्ड फरने का आदेश दिया था।

इस फैसले के बाद मुजरिम और उसके वकील ने जज से कहा- तू है क्या चीज, बाहर मिल। देखते हैं घर जिंदा कैसे पहुंचती है। घटना 2 अप्रैल की है।

मुजरिम ने जज पर कोई चीज फेंकी 

लॉ वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक, फैसला सुनाए जाने के बाद मुजरिम ने जज पर कोई चीज भी फेंकी। मुजरिम ने अपने वकील से कहा कि इस फैसले को अपने पक्ष में लाने के लिए जो करना है करो। वकील ने भी जज को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया। दोनों महिला जज को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद दोनों फिर बदतमीजी करने लगे और कहने लगे कि आरोपी को बरी किया जाए। जज शिवांगी मंगला ने अपने फैसले में कहा कि दोनों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नेशनल कमिशन फॉर वुमन इस मामले में एक्शन लेगा।

जज ने कहा- न्याय के लिए जो जरूरी, किया जाएगा

महिला जज ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में, चाहे वो विपरीत ही क्यों न हों.. न्याय की रक्षा के लिए जो जरूरी होगा किया जाएगा। अदालत ने मुजरिम के वकील अतुल कुमार को भी शोकॉज नोटिस जारी किया है कि उनके खिलाफ महिला से अभद्रता करने के लिए आपराधिक मामला क्यों न दर्ज किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
 21 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने और लैंडस्लाइड से इलाके में तबाही मच गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 100 लोगों…
 21 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली बैंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई नए सिरे से होगी। हाई कोर्ट ने इसकी जानकारी…
 21 April 2025
दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके…
 21 April 2025
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक…
 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
Advt.