बिना जरूरत आईसीयू में भर्ती, पैकेज का दुरुपयोग:भोपाल के 25 अस्पतालों समेत 83 पर कार्रवाई, 18 ब्लैकलिस्ट

Updated on 03-09-2026 01:19 PM
भोपाल, आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर मप्र में 83 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। इनमें बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं करने वाले 15 अस्पतालों को योजना से सस्पेंड कर दिया गया, 18 का डी-एम्पैनलमेंट (ब्लैक लिस्ट) किया गया है।

50 अस्पतालों पर आर्थिक दंड लगाया गया। इन पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। भोपाल के 25 अस्पताल कार्रवाई के दायरे में आए हैं। इनमें 4 का डी-एम्पैनलमेंट, 8 का सस्पेंशन और 13 पर आर्थिक दंड लगाया गया। इन अस्पतालों पर कुल 2 करोड़ 11 लाख 91 हजार 492 रुपए की पेनल्टी हुई है।

डेस्कटॉप ऑडिट में खुलीं व्यवस्थाओं की गड़बड़ियां

स्टेट हेल्थ एजेंसी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ‘दक्ष आयुष्मान’ जीरो टॉलरेंस टू फ्रॉड एंड एब्यूज फ्रेमवर्क लागू किया है। इसके तहत अस्पतालों के क्लेम और उपलब्ध रिकॉर्ड का डेस्कटॉप ऑडिट किया गया। इसमें बिना जरूरत मरीजों को आईसीयू में भर्ती करने, आयुष्मान पैकेज का दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन जैसी गड़बड़ियां मिलीं।

जांच में रिकॉर्ड में दर्ज बेड और मौके पर उपलब्ध बेड की संख्या में भी अंतर पाया गया। कुछ अस्पतालों में निर्धारित संख्या से करीब 30% तक कम बेड मिले। सिद्धांता सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की संबंद्धता अस्थाई रूप से निलंबित कर दी गई है।

सख्त कार्रवाई आगे भी होगी...

बार-बार नोटिस के बाद जो अस्पताल नहीं सुधर रहे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। 2 अस्पतालों पर एफआईआर भी कराई गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।-अरविंद शाह, सीईओ, आयुष्मान निरामय योजना मप्र


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 September 2026
भोपाल, भोपाल के टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी पर पसंद का चैनल देखने को लेकर बड़ी बहन से विवाद के बाद 14 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र ने…
 03 September 2026
भोपाल, जंतर-मंतर के Gen Z प्रोटेस्ट के बाद भाजपा का फोकस अब उसी युवा पीढ़ी की मोबाइल स्क्रीन पर है। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 03 September 2026
भोपाल, ये तीनों ही तस्वीर भोपाल के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी की है। रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी का मामला सबसे पहले यहीं से सामने आया था। रहवासी सुप्रीम कोर्ट तक…
 03 September 2026
भोपाल, भोपाल शहर की दो मल्टी लेवल पार्किंग में अब आप फॉस्टैग के जरिए भी शुल्क दे सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई एवं मोबाइल एप आधारित डिजिटल पार्किंग व्यवस्था भी रहेगी। इसी…
 03 September 2026
भोपाल, आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर मप्र में 83 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। इनमें बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं करने वाले 15 अस्पतालों…
 03 September 2026
भोपाल । बारिश में जलभराव और अधूरे नाला निर्माण को लेकर नगर निगम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शिव नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का…
 03 September 2026
भोपाल/ग्वालियर। 'भगवान श्री बलराम ने कृषि को प्रकृति के साथ जोड़कर स्वावलंबन का नया अध्याय शुरू किया था। भारतीय संस्कृति में खेती को सर्वोत्तम मना गया है। खेती से प्रकृति…
 03 September 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश को ड्रोन निर्माण, परीक्षण, अनुसंधान और नवाचार का देश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मध्य…
 03 September 2026
भोपाल। आगामी जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय…
Advt.