रातापानी सेंचुरी में दो वॉटरफॉल खुले, रायसेन में 100 फीट ऊंचा झरना

Updated on 16-08-2022 08:25 PM


मानसून ने मध्यप्रदेश में टूरिस्ट्स स्पॉट की खूबसूरती बढ़ा दी है। बात चाहे भोपाल के 100 किलोमीटर के दायरे में स्थित अमरगढ़ वॉटरफॉल की हो या रातापानी सेंचुरी के दो झरनों की। रायसेन में 100 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने का सुंदर नजारा देखते ही बनता है। इंदौर के पातालपानी में भी टूरिस्ट प्रकृति के नजारों को कैमरे में रिकॉर्ड करने पहुंच रहे हैं। इन 'ब्यूटी ऑफ नेचर' के पास में टूरिस्ट की भीड़ लगी है। चारों ओर छाई हरियाली, कल-कल बहता पानी और 150 फीट तक ऊंचे झरने सबका मन मोह रहे हैं। आइए, आपको इन वॉटरफॉल और टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताते हैं...।

भोपाल में रातापानी सेंचुरी में दो वॉटरफॉल
रातापानी सेंचुरी में दो झरने बहते हैं। पहली बार रातापानी सेंचुरी प्रबंधन ने दोनों झरने पर्यटकों के लिए कानूनी तौर पर खोल दिए हैं। अब पर्यटक वॉटरफॉल तक सुरक्षित तरीके से पहुंच सकेंगे। इसके लिए 12 रुपए प्रति व्यक्ति फीस देना होगी। यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए फॉरेस्ट गार्ड की तैनाती के साथ सिक्योरिटी इक्विपमेंट लगाए गए हैं।

ऐसे पहुंच सकते हैं रातापानी सेंचुरी
रातापानी सेंचुरी के अधीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि एक वॉटरफॉल देलाबाड़ी रेंज में है। इसे भदभदा वॉटरफॉल कहते हैं। यह औबेदुल्लागंज से करीब 16-17 किलोमीटर दूर देलाबाड़ी घाट के पास युद्ध बंदी शिविर के सामने हैं। इसके लिए मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर दूर जाना होगा है। भदभदा वॉटरफॉल करीब 30 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। बरखेड़ा रेंज में एक दूध झरना है। यह शाहगंज रोड पर स्थित है। यह झरना भी मुख्य सड़क से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भी गर्मी बढ़ गई है। रविवार को सीधी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया,…
 21 April 2025
बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में रविवार शाम करीब 6:45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पार्किंग में खड़े डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक,…
 21 April 2025
भोपाल के लोअर लेक स्थित एमपी क्याकिंग केनोईंग एसोसिएशन क्लब (पुराना फिश एक्वेरियम) के सामने रविवार को नेवल एनसीसी कैडेट्स की एलुमनी मीट हुई। इसमें पूरे देश से विभिन्न वर्षों…
 21 April 2025
भोपाल की सड़कों पर एक ई-ट्राइसाइकिल दौड़ती नजर आती है। पीछे जोमेटो का फूड बॉक्स रखा होता है। ऑनलाइन खाना मंगाने वाले जब देखते हैं कि फूड डिलेवरी बॉय एक…
 21 April 2025
अगर आप एमपी नगर और आसपास के इलाकों में पैदल चलकर आते-जाते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्षेत्र में मोबाइल झपटमार गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। महज…
 21 April 2025
मप्र में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ लगाई गई 52 ट्रांसफर पिटीशन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इन याचिकाओं को एमपी हाईकोर्ट से सुप्रीम…
 21 April 2025
भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम बच्चे देर रात आनंद नगर चौकी के पास मिल गए। 7 साल के लड़के और 3 साल की लड़की के लापता होने से…
 21 April 2025
मध्यप्रदेश सरकार की विज्ञान मंथन यात्रा के तहत चुने गए बच्चों को देश की बड़ी-बड़ी वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं और संस्थान दिखाए जाते हैं, ताकि वे किताबों से बाहर निकलकर असली विज्ञान…
 21 April 2025
शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर शाम अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक बार फिर आपसी रंजिश का मामला हिंसा में तब्दील…
Advt.