टीम इंडिया का गोल्ड का सपना टूटा:महिला टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में 9 रन से हारी

Updated on 08-08-2022 08:00 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 9 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। टीम इंडिया को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में फाइनल मुकाबला मैच आखिरी ओवर तक गया, लेकिन भारत 162 रनों के टारगेट को हासिल नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 161 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम आखिरी तक लड़ी लेकिन 152 रन ही बना पाई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हरमनप्रीत कौर ने बनाए। उन्होंने 43 गेंद में 65 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट एश्ली गार्डनर ने लिए।

भारतीय महिला टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। मंधाना 7 गेंद में सिर्फ 6 रन बना पाईं और बोल्ड हो गईं। वहीं, शेफाली का कैच छूटा फिर भी वह इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाईं और 7 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.