इधर चल रहा था भारत-इंग्लैंड का मैच, उधर स्टैंड्स में मिले रोहित-धोनी, एक दूसरे को लगाया गले
Updated on
06-03-2026 03:22 PM
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी हस्तियां आई हुई थीं। कई बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स स्टैंड्स में नजर आए। ऐसे में भारत के दोनों पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी टीम इंडिया का मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। दोनों की एक दूसरे से मुलाकात भी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।रोहित-धोनी ने एक दूसरे को लगाया गले
अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में रोहित शर्मा और एमएस धोनी एक दूसरे से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित आते हैं माही से मिलते हैं, इसके बाद दोनों एक दूसरे को हग करते हैं। फिर रोहित शर्मा एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी से भी मिलते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा 2026 टी20 वर्ल्ड कप के एम्बेसडर भी हैं।बात करें एमएस धोनी की तो माही मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आएंगे। उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, रोहित शर्मा भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि रोहित मौजूदा समय में अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है।