टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती

Updated on 11-02-2026 12:01 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में गंभीर संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस वजह से 12 फरवरी को होने वाले अगले मैच में उनका खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। यह वर्ल्ड कप के शुरू होते ही टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, तेज बुखार ने बढ़ाई चिंता

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मैच खेलने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तेज बुखार के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि अभिषेक अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। उनकी तबीयत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के खिलाफ मैच में वे गोल्डन डक पर आउट होने के बाद फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने पूरे समय फील्डिंग की थी। यहां तक कि मैच जीतने के बाद अभिषेक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए भी बाहर नहीं आ सके थे।

टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी हुए फिट

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की स्थिति साझा की। उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ जुड़ चुके हैं और उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है। यदि अभिषेक समय पर फिट नहीं होते हैं, तो सुंदर या संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत की खबर है। 10 दिनों के ब्रेक के बाद बुमराह ने गेंदबाजी शुरू कर दी है और वे पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। कोच ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की, जिन्होंने पिछले मैच में 84 रनों की पारी खेलकर भारत को संकट से निकाला था।

कोच को अब भी अभिषेक से उम्मीद

टेन डोशेट ने कहा, 'अभिषेक के पेट में अभी कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि दो दिनों में वे रिकवर कर लेंगे।' हालांकि, जिस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं, उसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट अभिषेक को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा, क्योंकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला होना है। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा का खेलना काफी ज्यादा जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.