पत्नी से दूर नहीं रह सका टीचर, घर में दफनाया

Updated on 25-08-2022 07:18 PM

डिंडौरी में एक शिक्षक की अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। शिक्षक पत्नी से इतना प्यार करता था कि मौत के बाद भी उससे दूर नहीं रह सका। पत्नी की बीमारी से मौत हो गई तो उसे घर में ही दफना दिया। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे दहशत में आ गए। उन्होंने पहले थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर कलेक्टर के पास पहुंच गए। प्रशासन ने शिक्षक के घर खुदाई कर शव निकाला। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। शिक्षक ने खुदाई का विरोध करते हुए कहा - मैं मानव और दानव दोनों काे समान समझता हूं।

मंगलवार रात जब यह बात पड़ोसियों को पता चली तो वे दहशत में आ गए। महिलाएं और बच्चे डर गए। सभी पड़ोसी थाने पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। बुधवार को पड़ोसी कलेक्टोरेट पहुंच गए। यहां एसडीएम बलवीर रमण के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कार्रवाई का भरोसा दिया। तहसीलदार गोविंदराम सलामे पुलिस टीम के साथ बुधवार शाम वहां पहुंचे।

 घर की खुदाई करवाकर रुक्मिणी का शव बाहर निकलवाया। शव को देर रात समाज की रीति के मुताबिक नर्मदा किनारे दफना दिया गया।शिक्षक के भांजे जयपाल दास पारस ने बताया कि मामी के गुजर जाने से मामा को गहरा सदमा लगा। वो मामी को घर में ही दफनाने की जिद पर अड़ गए। कहते रहे कि मैं अकेले इस घर में नहीं रह सकता। सभी रिश्तेदार समझाकर थक गए। आखिरकार मंगलवार शाम को ही शव को घर में ही दफना दिया। वे 25 साल से नि:संतान हैं। इस बात का दु:ख उन्हें हमेशा रहा। पत्नी के निधन से वे पूरी तरह टूट गए हैं।

डिंडौरी के वार्ड - 14 में बिरसा मुंडा स्टेडियम के सामने का मकान। इसी घर में ओमकार दास मोगरे रहते हैं। वे प्राथमिक स्कूल इमलई में शिक्षक हैं। 25 साल पहले उनकी शादी रुक्मिणी से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। ओमकार के लिए रुक्मिणी ही सब कुछ थी। मंगलवार सुबह पत्नी की मौत हो गई। वह सिकलसेल की बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी के चलते उसे थकान, कमजोरी और एनिमिया (खून की कमी) की शिकायत थी। पत्नी दुनिया छोड़कर चली गई, लेकिन ओमकार का मन इसे मानने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने पत्नी को घर में ही दफना दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भी गर्मी बढ़ गई है। रविवार को सीधी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया,…
 21 April 2025
बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में रविवार शाम करीब 6:45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पार्किंग में खड़े डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक,…
 21 April 2025
भोपाल के लोअर लेक स्थित एमपी क्याकिंग केनोईंग एसोसिएशन क्लब (पुराना फिश एक्वेरियम) के सामने रविवार को नेवल एनसीसी कैडेट्स की एलुमनी मीट हुई। इसमें पूरे देश से विभिन्न वर्षों…
 21 April 2025
भोपाल की सड़कों पर एक ई-ट्राइसाइकिल दौड़ती नजर आती है। पीछे जोमेटो का फूड बॉक्स रखा होता है। ऑनलाइन खाना मंगाने वाले जब देखते हैं कि फूड डिलेवरी बॉय एक…
 21 April 2025
अगर आप एमपी नगर और आसपास के इलाकों में पैदल चलकर आते-जाते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्षेत्र में मोबाइल झपटमार गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। महज…
 21 April 2025
मप्र में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ लगाई गई 52 ट्रांसफर पिटीशन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इन याचिकाओं को एमपी हाईकोर्ट से सुप्रीम…
 21 April 2025
भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम बच्चे देर रात आनंद नगर चौकी के पास मिल गए। 7 साल के लड़के और 3 साल की लड़की के लापता होने से…
 21 April 2025
मध्यप्रदेश सरकार की विज्ञान मंथन यात्रा के तहत चुने गए बच्चों को देश की बड़ी-बड़ी वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं और संस्थान दिखाए जाते हैं, ताकि वे किताबों से बाहर निकलकर असली विज्ञान…
 21 April 2025
शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर शाम अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक बार फिर आपसी रंजिश का मामला हिंसा में तब्दील…
Advt.