शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक उछला, एचडीएफसी बैंक में गिरावट

Updated on 27-05-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 150 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 2,39,50 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 10.55 बजे सेंसेक्स 154.44 अंक यानी 0.20% तेजी के साथ 76,164.14 अंक पर ट्रेड कर रहा था जबकि निफ्टी 55.30 अंक यानी 0.23% तेजी के साथ 23,969 अंक पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.07% गिरावट के साथ 95.75 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.68 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले। एनटीपीसी, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले।

शेयर मार्केट की चाल

  • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, बीएसई सेंसेक्स 150 अंक उछला
  • एनटीपीसी, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील में तेजी
  • कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट
  • निफ्टी में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, इटरनल और अडानी पोर्ट्स में तेजी

ब्रॉडर बाजार का हाल

निफ्टी के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, इटरनल और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयरों में तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.28 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.30 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी प्राइवेट बैंक में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 May 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 150 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी…
 27 May 2026
नई दिल्ली: हाइड्रोजन ट्रेन की सवारी आप जल्दी ही कर पाएंगे। रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेनसेट की शुरुआत को मंजूरी दे दी है। उत्तर रेलवे…
 27 May 2026
नई दिल्ली: दुनिया भर में इस समय कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें घट रही हैं। मानक ब्रेंट क्रूड की प्रति बैरल कीमत 100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे…
 27 May 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 2 फीसदी गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक की…
 27 May 2026
नई दिल्ली: सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कुछ फीसदी शेयर बेचने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि केंद्र सरकार…
 26 May 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर में बदलाव को अधिसूचित किया है। इससे पीएनजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने सोमवार (25 मई, 2026) को…
 26 May 2026
नई दिल्‍ली: रूस ने एप्‍लीकेंट्स की एक खास कैटेगरी के लिए अपने बिजनेस वीजा प्रोग्राम तक पहुंच बढ़ा दी है। भारत में रूसी दूतावास ने इस बारे में घोषणा की…
 26 May 2026
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले शनिवार…
 26 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक IRDAI ने नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि वे बीमा क्लेम की एक सटीक परिभाषा तय करें। साथ ही क्लेम सेटलमेंट रेशियो को मापने…
Advt.