
श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान है।
रावलपिंडी में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 429 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंद पर 202 रन बनाए। उन्होंने वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया।
जवाब में श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पवन रत्नायके ने 106 गेंद पर 130 रन बनाए। दासुन शनाका और असिथा फर्नांडो ने भी 97-97 रन की पारी खेली। वहीं जनिथ लियानागे 27 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
आखिरी ओवर का ड्रामा
ENG Vs SL मैच की रिपोर्ट…
बैंटन ने शुरुआत दी, ब्रूक ने 400 के पार पहुंचाया
रत्नायके का शतक, शनाका की तेज पारी और लियानागे का विजयी छक्का
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदो पर दोहरा शतक बनाया। इसके साथ ही ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल के सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने 21 दिन पहले 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई थी।