चीन में मंदी की आहट!:अलीबाबा ने 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला

Updated on 11-08-2022 06:41 PM

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी अलीबाबा ने लगभग 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसकी पीछे की वजह चीन में प्रोडक्ट के सेल्स में कमी और धीमी अर्थव्यवस्था बताई गई। साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट के मुताबिक जून तिमाही के दौरान 9,241 से ज्यादा कर्मचारियों ने हांग्जो स्थित अलीबाबा छोड़ा। इससे कंपनी की कुल कर्मचारियों की संख्या को घटकर 2,45,700 हो गई।

जून तक 13,000 से ज्यादा कर्मचारियों की संख्या घटी
रिपोर्ट में कहा गया है कि अलीबाबा के कर्मचारियों की संख्या में पिछले छह महीने यानी जून तक 13,616 की कमी आई है, जो मार्च 2016 के बाद से फर्म की पहली गिरावट है। हालांकि अलीबाबा के चेयरमैन और सीईओ डेनियल झांग योंग ने कहा कि कंपनी इस साल करीब 6,000 नए यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स को अपने हेडकाउंट में हायर करेगी।

जून तिमाही में अलीबाबा की आय में 3.4 अरब डॉलर की गिरावट
अलीबाबा ने जून तिमाही की आय में 50% की गिरावट के साथ 22.74 अरब युआन (3.4 अरब डॉलर) की गिरावट दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि में 45.14 अरब युआन थी। चीन में बिजनेस एक्टिविटी बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं और इसका असर अलीबाबा के कारोबार पर भी देखी जा रही है।

अरबपति जैक मा बना रहे हैं एंट ग्रुप छोड़ने की योजना- रिपोर्ट्स
पिछले महीने, रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि अरबपति जैक मा सरकारी रेगुलेटरों के दबाव के बीच एंट ग्रुप का अपना कंट्रोल छोड़ने की योजना बना रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य फिनटेक दिग्गज के सहयोगी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग से दूर जाने के प्रयास के तहत है, जो सरकार की अत्यधिक जांच के अधीन है।

चीनी रेगुलेटर कर रहे हैं कड़ी कार्रवाई
पिछले साल से, चीनी रेगुलेटर ऑथारिटी इंटरनेट क्षेत्र में अपने प्रभुत्व को समाप्त करने के लिए अलीबाबा और एंट ग्रुप जैसे घरेलू तकनीकी दिग्गजों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मा अपनी कुछ वोटिंग पावर को मुख्य कार्यकारी एरिक जिंग सहित अन्य एंट अधिकारियों को ट्रांसफर करके अपना कंट्रोल छोड़ सकते हैं। 1999 में स्थापित, अलीबाबा एक बड़े फेरबदल के माध्यम से चला गया जब मा ने 2015 में सीईओ के रूप में डेनियल झांग को चुना और 2019 में उन्हें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

कई टेक कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी
पिछले कुछ समय में अलग-अलग टेक कंपनियां लगातार अपने स्टाफ की छंटनी कर रही है। क्रंचबेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिलिकॉन वैली में मौजूद कई कंपनियों ने पिछले महीने करीब 32 हजार कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया। इनमें ट्विटर, टिकटॉक, शॉपिफाई, नेटफ्लिक्स और कॉइनबेस जैसी कंपनियां शामिल हैं।

ट्विटर ने कुछ महीने पहले 30% स्टाफ को निकाला
द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि एलन मस्क के ट्विटर डील के दौरान माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी ट्विटर ने भी करीब 30% स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया था। सूत्रों का कहना है कि कंपनी का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि इतने बड़े स्तर पर छंटनी की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.