जम्मू के कठुआ में आतंकियों के एनकाउंटर का दूसरा दिन:महिला बोली- 5 आतंकी देखे, पति को पकड़ लिया था; चकमा देकर भागे

Updated on 24-03-2025 02:46 PM

जम्मू के कठुआ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हीरानगर सेक्टर में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी हैै। रविवार शाम 6:30 बजे आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई थी। विजिबिलिटी कम होने के बाद एनकाउंटर रोका गया था। सुबह होते ही दोबारा शुरू हुआ।

सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि पांच-छह आतंकियों के दो ग्रुप ने 22 मार्च को घुसपैठ की है। इसके बाद बीते दिन LoC से 5 किमी दूर सान्याल गांव में एक नर्सरी के बाड़े में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

आतंकियों की गोली से 7 साल की बच्ची घायल हो गई। लकड़ी इकट्ठा कर रही एक महिला ने बताया कि आतंकवादियों ने उसके पति को उस समय पकड़ लिया और उसे भी पास आने को कहा, लेकिन पति के इशारे पर वह भाग निकली।

महिला की आवाज सुनकर पास ही घास काट रहे दो और लोग वहां आ गए। इस बीच उसका पति भी आतंकियों से बच निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला ने बताया कि पांच आतंकी थे। सभी दाढ़ी रखे हुए थे और कमांडो ड्रेस पहने हुए थे।

1 हफ्ते पहले कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर, एक जवान घायल 

कुपवाड़ा जिले में 17 मार्च को LoC से सटे खुरमोरा राजवार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक आतंकी मारा गया, जबकि कुछ आतंकी घेराबंदी तोड़कर भागने में कामयाब रहे थे। मुठभेड़ में एक सैनिक भी घायल हुआ था।

अधिकारियों ने बताया था कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुबह से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। उसके पास एक असॉल्ट राइफल भी मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
 21 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने और लैंडस्लाइड से इलाके में तबाही मच गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 100 लोगों…
 21 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली बैंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई नए सिरे से होगी। हाई कोर्ट ने इसकी जानकारी…
 21 April 2025
दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके…
 21 April 2025
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक…
 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
Advt.