राजू श्रीवास्तव की तबीयत में हो रहा सुधार:भतीजे ने दी हेल्थ अपडेट

Updated on 14-08-2022 07:19 PM

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में हार्ट अटैक पड़ने के बाद ट्रीटमेंट चल रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू की तबीयत में थोड़ा सुधार आ रहा है। कॉमेडियन के भतीजे ने कुशल श्रीवास्तव ने बताया कि उनमें सुधार के लक्षण दिख रहे हैं। साथ ही कुशल ने इस बात से भी इंकार किया है कि कॉमेडियन ने जिम में खुद ओवरएक्जर्ट नहीं किया था।

राजू की तबीयत में हो रहा है सुधार
राजू के भतीजे कुशल ने ईटाइम्स को बताया, "राजू जी की हेल्थ में धीरे-धीरे लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स का भी कहना है कि उनमें कुछ पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी दिख रहा है। उनकी रिपोर्ट्स में भी कोई नेगेटिव साइन नहीं दिख रहा है, जोकि बहुत अच्छी बात है। साथ ही डॉक्टर्स ने बताया है कि राजू जी ने अपने हाथ और उंगलियों को भी मूव कर रहे हैं। वो एक फाइटर हैं और बीमारी से लड़ कर वापस आएंगे।"

फैमिली को डिस्टर्ब करने से किया मना
कुशल ने लोगों से उनकी फैमिली को मैसेज कर डिस्टर्ब करने से भी मना किया है। साथ ही उन्होंने कहा, "ऐसी भी अफवाहें हैं कि जिस दिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उस दिन उन्होंने थोड़ी ज्यादा एक्सरसाइज की थी। यह बिलकुल बेसलेस है। वह हमेशा ट्रेडमिल पर रनिंग करते थे। उन्होंने कभी हेवी वेट लिफ्टिंग नहीं की है। उस दिन भी वो अपनी डेली एक्सरसाइज ही कर रहे थे।"

फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन हैं राजू
राजू उत्तर प्रदेश फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन हैं। राजू एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 1980 के दशक से एक्टिव हैं। कॉमेडियन को 2005 में आया स्टैंड अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफटर' चैलेंज के पहले सीजन से पहचान मिली थी। राजू ने मैंने प्यार किया,' 'बाजीगर,' 'बॉम्बे टू गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया 'जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वो बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.