राजस्थान के दूल्हे को पाकिस्तान जाने से रोका:30 अप्रैल को अमरकोट में होनी थी शादी, 3 साल की कोशिश के बाद मिला था वीजा

Updated on 26-04-2025 01:01 PM

बाड़मेर के युवक और उसके परिवार को सिक्योरिटी एजेंसियों ने अटारी बॉर्डर से लौटा दिया। परिवार पाकिस्तान के अमरकोट शहर जाने के लिए निकला था।

दरअसल, जिले के इंद्रोई गांव के रहने वाले शैतान सिंह (25) की 30 अप्रैल को वहां शादी होनी थी, लेकिन पहलगाम अटैक (22 अप्रैल) के कारण बॉर्डर बंद हो गया।

शादी अब कब होगी, इसको लेकर परिवार चिंतित है। हालांकि, दूल्हे का कहना है कि सरकार ने जो भी निर्णय किया है वे उसके साथ हैं।

पिता और भाई के साथ शादी करने निकले थे

दूल्हे शैतान सिंह ने बताया कि उनकी 4 साल पहले सगाई पाकिस्तान के अमरकोट जिले की केसर कंवर (21) से हुई थी। बीते 3 साल से उनका परिवार वीजा के लिए कोशिश कर रहे थे।

काफी प्रयास के बाद इस साल 18 फरवरी उनका, पिता और भाई का वीजा क्लियर हुआ। वे तीनों 23 अप्रैल को वाघा-अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुए।

एक दिन बाद वहां पहुंचे, लेकिन 24 अप्रैल को बॉर्डर बंद हो गया। उनका वीजा 12 मई तक का है। इसलिए परिवार की अभी थोड़ी उम्मीद बाकी है।

आतंकियों ने गलत किया, सरकार का फैसला सही...

दूल्हे शैतान सिंह ने कहा- आतंकवादियों ने जो कुछ किया वह गलत किया। मेरी शादी थी, अब रुकावट हो गई। भारत सरकार ने फैसला लिया है तो यह सही फैसला है। आतंकवादियों की करतूत गलत है।

शैतान सिंह के चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से हमारे रिश्तेदार भी आए हुए थे। इनके चार बेटे पाकिस्तान के कपासकोट में रहते हैं। एक बेटा और एक बेटी बाड़मेर (राजस्थान) में रहते हैं।

हम काफी हताश हैं। आतंकी घटना से काफी नुकसान होता है। रिश्ते खराब होते हैं। बॉर्डर पर आना-जाना बंद हो जाता है। आतंकवाद गलत है।

बॉर्डर के दोनों और है रिश्तेदारी

पाकिस्तान सिंध प्रांत में सोढ़ा राजपूतों की बड़ी आबादी है, जो गोत्र परंपरा को मानते हैं। वे समुदाय से बाहर शादी करने के लिए सरहद के इस पार के राजपूत युवाओं को वरीयता देते हैं।

इस इलाके में काफी परिवार ऐसे हैं जिनके रिश्तेदारी पाकिस्तान में भी है। फाइनेंस का काम करने वाले शैतान सिंह की भी शादी भी इस तरह रिश्तेदारी से तय हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
पश्चिम बंगाल में 32 हजार प्राइमरी टीचर्स को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ याचिका पर कलकत्‍ता हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति पार्थसारथी चटर्जी की बेंच…
 28 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड 64 साल के तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी आज खत्म हो रही है। जांच एजेंसी कोर्ट से राणा की और कस्टडी की मांग कर…
 28 April 2025
धनबाद के वासेपुर से गिरफ्तार 4 संदिग्ध आतंकवादी संगठन के सदस्य निकले हैं। झारखंड ATS ने चारों संदिग्धों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्धों में गुलफाम हसन, आयान…
 28 April 2025
पहलगाम हमले के एक हफ्ते बाद अब धीरे-धीरे जांच एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश के सबूत मिलने लगे हैं। एजेंसियों की प्राइमरी इंवेस्टिगेशन जांच और खुफिया जानकारी के मुताबिक,…
 28 April 2025
उत्तरप्रदेश और बिहार में सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बच्ची और फतेहपुर में किसान की मौत हुई। वहीं,…
 28 April 2025
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। सरकार…
 26 April 2025
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। शुक्रवार को रामगोपाल ने दिल्ली में कहा,…
 26 April 2025
बाड़मेर के युवक और उसके परिवार को सिक्योरिटी एजेंसियों ने अटारी बॉर्डर से लौटा दिया। परिवार पाकिस्तान के अमरकोट शहर जाने के लिए निकला था।दरअसल, जिले के इंद्रोई गांव के…
 26 April 2025
हरियाणा में करनाल के लेफ्टिनेंट पति विनय नरवाल की अंतिम विदाई पर पत्नी हिमांशी बेहद भावुक हो उठीं। वह करीब 27 सेकेंड तक विनय के चेहरे को निहारती रहीं। जब…
Advt.