प्रियंका चतुर्वेदी 'शट अप', फ्लाईदुबई मामले में पाकिस्तान का नाम लेने पर बिलबिला उठीं बीना शाह, फिर मिला करारा जवाब
Updated on
01-10-2026 11:37 AM
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में दो पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। इस हमले के दौरान विमान ने कुछ ही मिनटों में अचानक 34000 फीट से नीचे उतरकर 17,000 फीट पर गोता लगाने लगा। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। फ्लाइट से हाईजैक होने का संकेत देने वाला इमरजेंसी सिग्नल (Squawk 7500/7700) भी प्रसारित हुआ था। वहीं, अब इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने जैसे ही पाकिस्तान का नाम लिया तो पड़ोसी देश की लेखिका बीना शाह बिलबिला उठीं। फिर उन्होंने प्रियंका चतुर्वेदी को 'शट अप' तक कह दिया।प्रियंका चतुर्वेदी के बयान पर भड़कीं पाकिस्तानी लेखिका
दरअसल, प्रियंका चतुर्वेदी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को इस मिशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी? उस देश में, जिसे ऐसी बुरी चीजों की तैयारी कराने का सबसे ज्यादा अनुभव है। बस पूछ रही हूं। फिर क्या था इस पोस्ट को देखते ही पाकिस्तानी लेखिका बीना शाह भड़क उठीं और प्रियंका चतुर्वेदी को 'शट अप' कह दिया।प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया करारा जवाब
फिर प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तानी लेखिका बीना शाह को करारा जवाब देते हुए लिखा 'मैम, यह कहना मुश्किल है, क्योंकि दुनिया भर में ज्यादातर आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान का हाथ है। शायद मुझे चुप रहने के लिए कहने के बजाय, आप पाक सेना से आतंकी ट्रेनिंग कैंप बंद करने के लिए कहें; इससे दुनिया को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मदद करने में खुशी होगी, लेकिन नहीं, मैं चुप नहीं रहूंगी।'
फ्लाईदुबई विमान में भारतीय पायलट ने दिखाई बहादुरी
बता दें कि फ्लाईदुबई विमान में उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर दो पायलटों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। फिर क्या था भारतीय को पायलट स्मित मच्छार ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए सैंकड़ों लोगों की जान बचा ली। हालांकि, खुद वे बुरी तरह से घायल हो गए।