समय बदलने के साथ भारत में प्रदूषण के नए नियम लागू हुए। इसने टू-स्ट्रोक वाहनों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया। वहीं दूसरी ओर हीरो जैसी कंपनियों के आने से भारतीय ऑटो बाजार में फोर-स्ट्रोक मोटरसाइकिलों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ने लगी। बजाज ऑटो ने भी अपना फोकस 'बजाज सुपर' और 'कब' जैसे मॉडलों को मजबूत करने और बाइक सेगमेंट की ओर शिफ्ट करने का फैसला किया। नतीजा यह हुआ कि अप्रैल 1992 में महाराष्ट्र स्कूटर्स ने बजाज प्रिया का उत्पादन हमेशा के लिए बंद कर दिया। हालांकि, प्रिया की यादें तब ताजा हो गईं जब एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसे फिल्म 'अद्भुत' में चलाते दिखे। इस फिल्म में अभिनेता ने जासूस का किरदार निभाया है।
