राजनाथ सिंह के पीओके पर बयान का जवाब देने में पाकिस्तान से हुआ 'कांड', एक गलती से हुआ अर्थ का अनर्थ, ट्रोल

Updated on 27-07-2026 03:30 PM
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा है। राजनाथ सिंह के कमेंट पर एतराज जताते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी किया है। इस बयान में एक ऐसी गलती पाकिस्तानी अफसरों ने कर दी है, जो सोशल मीडिया पर मजाक की वजह बन गया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान के आखिरी पैरा में कहा गया है कि भारत का रवैया क्षेत्रीय शांति के लिए ठीक नहीं है। भारत के खराब बर्ताव को बताने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने जिस शब्द को चुना, उसमें एक गड़बड़ी की वजह से अर्थ का अनर्थ हो गया है। इस पर पाकिस्तान से भारत तक मजाक हो रहा है।

क्यों उड़ी मजाक

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान में Rogue (जिसका मतलब खराबी या बदमाशी होता है) की जगह Rouge शब्द का इस्तेमाल किया है। इस शब्द का मतलब लाल रंग, गालों की लाली या कांच चमकाने वाला लाल पाउडर के लिए किया जाता है। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय आखिर कहना क्या चाहता है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के इस बयान पर आए कुछ मजेदार रिएक्शन इस तरह से हैं। इसमें लोगों ने पाकिस्तान में शिक्षा व्यवस्था से लेकर दूसरे मुद्दा का मजाक उड़ा है।

  • संदीप-तुम लोग असल बात नहीं समझ रहे हो यार! भारत से लगातार पिटने के बाद वे अपने पीछे के रंग को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
  • भरथ-कम से कम वे यह कंटेंट बनाने के लिए AI का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं। AI टोकन खरीदने के लिए भी IMF के सामने जाना पड़ता।
  • लेपचा-मुझे पता है कि शेरी रहमान ने यह लिखा है। वह तो खाने में प्लास्टिक और मेकअप खाती है।
  • प्योर रैशनलिस्ट-भारत से बुरी तरह पिटने के कारण वे 'rogue' (बदमाश) की जगह 'rouge' (लाल रंग/लालिमा) शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
  • जोय- शायद उन्हें डिप्लोमैटिक कोर (राजनयिक) से ज्यादा डिक्शनरी की जरूरत है।
  • हमजा-जब तक सूरज-चांद रहेगा, पाकिस्तान बकवास करता रहेगा।
  • रैब कायला- उनसे यही उम्मीद की जा सकती है, पाकिस्तान में शिक्षा गैर-कानूनी है।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक बयान में पाकिस्तान को संकेत दिया था कि उसकी तरफ जो कश्मीर पर है, उस पर उसका कब्जा पूरा तरह गैरकानूनी है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जहां तक कश्मीर के विवाद या इस मुद्दे पर बातचीत का सवाल है तो हम साफ करना चाहते है कि वार्ता केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.