एमपी के नए भाजपा प्रभारी-सह प्रभारी भोपाल पहुंचे:बिप्लब कुमार बोले-सरकार और संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे; शाम को कोर ग्रुप की बैठक

Updated on 30-09-2026 01:44 PM

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह पहला महत्वपूर्ण दौरा है।

बिप्लब कुमार देव ने भोपाल के गुफा मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा और भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।

देव शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें रेखा वर्मा भी शामिल होंगी।

संगठन और सरकार के साथ मिलकर काम करने पर जोर

बिप्लब कुमार देव ने कहा कि वे और रेखा वर्मा मिलकर मध्य प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाएंगे। सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन की टीम जो काम करने जा रही है, उसमें सहयोग करना उनका लक्ष्य है।

देव ने कहा कि हनुमानजी के दर्शन किए हैं। जिस तरह हनुमानजी ने रामराज्य की स्थापना के लिए काम किया, उसी दिशा में काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति यानी अंत्योदय तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता है।

रेखा वर्मा बोलीं- संगठन को नीचे तक मजबूत करेंगे

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि वह मध्य प्रदेश जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को नीचे तक मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।

रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और सरकार के काम को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

सोलंकी और तोमर के घर पहुंचेंगे देव

देव के कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को भी प्रमुखता दी गई है। दोपहर 2 बजे वे पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के आकृति गार्डन स्थित निवास पहुंचेंगे।

करीब 45 मिनट बाद दोपहर 3.15 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रोफेसर्स कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बीच वे बूथ अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के निवास पर चाय भी पीएंगे।

बूथ कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे

प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम में संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ने का कार्यक्रम भी रखा गया है। दोपहर 1 बजे वे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-32 के बूथ क्रमांक-69 की कार्यकर्ता मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे। इसके बाद बूथ अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के निवास पर चाय का कार्यक्रम है।

रेखा वर्मा भी कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगी

प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। दोपहर 1 बजे वे अरेरा मंडल की कार्यालय मंत्री रंजना प्रसाद के अरेरा कॉलोनी स्थित निवास पर भोजन करेंगी। शाम 5 बजे प्रदेश कार्यालय में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी।

1 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक

बिप्लब देव और रेखा वर्मा 1 अक्टूबर को भी भोपाल में रहेंगे। दोनों सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

चंद्रशेखर मंगलवार को पहुंचे भोपाल

बीजेपी के नए प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी मंगलवार शाम को ही भोपाल पहुंच गए। आज शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
 30 September 2026
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। ग्वालियर में…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 5-6 मई 2023 की रात चित्रकूट के मंदाकिनी घाट पर एक युवक और युवती के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने…
 30 September 2026
कुतिया ने CMHO कार्यालय में जन्मे पिल्लेमध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब प्रदेश नहीं कहते। इसकी एक बानगी छतरपुर में सामने आई है। यहां एक आवारा कुतिया ने मुख्य चिकित्सा…
 30 September 2026
शास्त्रों और मंत्रों की जानकारी पर सवाल हुए तो जवाब नहीं दे पाए, लेकिन दावे चमत्कार के कर दिए। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में एक बाबा ने खुद को…
 29 September 2026
मंडला: कान्हा के जंगल में अभी कदमों की आहट और दहाड़ सुनने की उम्र ही थी, लेकिन नन्ही ‘प्रिंसेस’ की जिंदगी अचानक थम गई। करीब 11 महीने की मादा बाघ…
 29 September 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एंथ्रेक्स संक्रमण से एक हाथी की मौत के बाद 1500 वर्ग मीटर के इलाके को घेराबंदी करके तीन साल के लिए पर्यटकों…
Advt.