नीरज सोनी बने भोपाल महानगर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Updated on 27-08-2026 06:38 PM
भोपाल:-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में अशोकनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सोनी को भोपाल महानगर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
 नीरज सोनी पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा अशोकनगर के जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा एल्डरमैन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी और संगठन की सक्रिय सेवा कर चुके हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी  मनोरंजन मिश्रा की सहमति एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जी के नेतृत्व में टीम विस्तार के दौरान की गई है।
 नीरज सोनी की नियुक्ति की घोषणा होते ही अशोकनगर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के पुराने एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। शहर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्री नीरज सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज सोनी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से भोपाल महानगर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
भोपाल:-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया गया है।…
 27 August 2026
भोपाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के उपरांत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख…
 27 August 2026
भोपाल, सीएम डॉ मोहन यादव पहली बार चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। सितंबर में सीएम सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक चिंतन-मंथन करेंगे। सीएम के निर्देश पर…
 27 August 2026
भोपाल, सिटी बसों के बाद अब इंदौर से आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी ग्रीन मोबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है। एमआईसीटीएसएल ने इंदौर रीजन में 26…
 27 August 2026
भोपाल, भोपाल के कोलार रोड इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान तलवार लहराकर केक काटना युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस…
 27 August 2026
मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को अपनी ही लूटी हुई रकम वापस पाने में एक अजीबोगरीब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।केंद्र सरकार के नए…
 27 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई यूनिफार्म(रेडीमेड) देने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शैक्षणिक सत्र…
 27 August 2026
भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और…
 27 August 2026
भोपाल । बैरागढ़ चीचली इलाके में जिलाबदर बदमाश जीतू यादव ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर दी। आरोपित ने रात करीब तीन बजे अजय बैरागी के घर और कार पर…
Advt.