नरोत्तम ने कांग्रेस से पूछा- लव जिहाद विधेयक के पक्ष में हैं या नहीं

Updated on 19-11-2020 03:15 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लव जिहाद को लेकर बनने वाले कानून और विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में लाने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये बताए कि वो इस विधेयक के पक्ष में हैं या खिलाफ में। नरोत्तम ने कहा कि धर्म स्वातंत्रय विधेयक 2020 में अमेंडमेंट किए गए हैं। लव जिहाद धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है। कोई भी जबरदस्ती, लालच, प्रलोभन देकर विवाह करता है, तो 5 साल का कठोर कारावास होगा। ऐसी शादी अमान्य हो जाएगी। इसे संज्ञेय और गैर जमानती अपराध माना जाएगा। भाजपा के लिए गीता, गंगा, गौ माता, तीन शुभ दाता हैं, इसलिए गौ कैबिनेट बनाई गई है। कांग्रेस सरकार 15 महीने बातें करती रही, 15 गौशाला नहीं बनाईं। इसके बाद जो प्रगति की, वो शिवराज सरकार ने की।

कमलनाथ को गौधन क्या है, ये पता भी नहीं होगा

कमलनाथ के जन्मदिन पर सुंदरकांड के आयोजन को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का सॉफ्ट हिन्दुत्व नहीं सिर्फ स्टंट है। ये सिर्फ चुनाव के वक्त ही करते हैं। राहुल गांधी कभी दिवाली, भाईदूज मनाते दिखे क्या? आज तक नहीं देखा होगा। कमलनाथ जी को मालूम ही नहीं होगा कि गौधन क्या होता है।

अब कमलनाथ ट्वीट पर ही मिलेंगे कमलनाथ पर चुटकी लेते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी परिणाम आने के बाद से कहां है, अब वो सिर्फ ट्वीट पर ही मिलेंगे। चिदंबरम भी कह रहे हैं कि जमीन पर कांग्रेस नहीं बची है। कांग्रेस अगर गांधी परिवार को छोड़ेगी तो नुकसान, गांधी परिवार कांग्रेस को छोड़ेगा, तो नुकसान है। दोनों स्थितियों में नुकसान तय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान…
 19 April 2025
परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसमें दो किरदार…
 19 April 2025
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज…
 19 April 2025
मप्र सरकार की ओर से 14 अफसरों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। साल 2022-23 के लिए सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलेगा। मप्र सरकार की ओर से एक-एक लाख…
 19 April 2025
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर…
 19 April 2025
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव…
 19 April 2025
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
 19 April 2025
बीते रविवार को नीमच जिले सिंगोली इलाके के कछाला गांव में जैन संतों पर 6 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर देश भर में जैन समाज…
 19 April 2025
भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होटल लेक व्यू रेसीडेंसी के एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा ग्राउंड पर…
Advt.