90 किलो पार करने का लक्ष्य है
चानू ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद पीटीआई से कहा, ‘बहुत खुश हूं। इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले मैं 49 किग्रा हिस्सा ले रही थी, 48 किग्रा में ऐसा रिजल्ट हासिल करना बहुत बड़ी बात है। मुझे उम्मीद है कि अगली प्रतियोगिता में मैं 90 किग्रा का आंकड़ा पार कर लूंगी। आज भी मैंने कोशिश की थी, लेकिन मेरी ठीक से ट्रेनिंग नहीं हुई थी तो मैं ऐसा नहीं कर पाई। लेकिन एक बार जब ट्रेनिंग पूरी रफ्तार से शुरू हो जाएगी तो मुझे यकीन है कि मैं 90 किग्रा वजन उठा लूंगी।’टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने 49 किग्रा कैटेगरी में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। 2024 में वह चौथे स्थान पर रहकर मेडल से चूक गई थीं। हालांकि बाद में इस कैटेगरी को हटा दिया गया। इसकी वजह से चानू को 48 किग्रा में शिफ्ट होना पड़ा।
