MP में गिद्धों की गणना में बड़ी खोज, शहडोल में दो बच्चों के साथ दिखा दुर्लभ सफेद गिद्ध

Updated on 23-05-2026 12:58 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में गिद्ध संरक्षण की दिशा में चल रही प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 2026-27 शुक्रवार से शुरू हो गई। गणना के पहले ही दिन शहडोल जिले के ब्यौहारी बफर रेंज अंतर्गत बोचरो पहाड़ बीट में दुर्लभ

सफेद गिद्ध अपने दो बच्चों के साथ घोंसले में मिला। वन विभाग के अनुसार यह प्रजाति लुप्तप्राय श्रेणी में मानी जाती है।प्रदेशभर में यह गणना 24 मई तक सूर्योदय से सुबह नौ बजे के बीच की जाएगी। इसमें सभी 16 वन वृत्त, नौ टाइगर रिजर्व, वन विकास निगम क्षेत्र और अन्य संरक्षित क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

8,163 गिद्ध किए चिह्नित

पहले दिन की गणना में प्रदेशभर में 8,163 गिद्धों को चिह्नित किया गया। यह कार्य करीब 75 वन मंडलों के 8,429 चयनित स्थलों पर वन अमले और स्वयंसेवकों की मदद से ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों का संकलन आसान हो सके।

गणनाकर्मी सूर्योदय के तुरंत बाद गिद्धों के घोंसलों के आसपास पहुंचकर वहां बैठे गिद्धों और उनके नवजात बच्चों की संख्या दर्ज कर रहे हैं।
गणना के दौरान केवल आवास और विश्राम स्थलों पर मौजूद गिद्धों को ही शामिल किया जा रहा है, जबकि उड़ते हुए गिद्धों को गणना में नहीं लिया जा रहा।
इस वर्ष गिद्ध गणना में वन विभाग के साथ पक्षी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, छात्र और स्थानीय नागरिक भी भागीदारी कर रहे हैं। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पूरे प्रदेश से प्राप्त डाटा का संकलन किया जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी, तब 7,028 गिद्ध दर्ज किए गए थे। वर्ष 2025 की ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन गणना में 8,810 गिद्ध पाए गए थे, जिनमें 7,768 वयस्क और 1,042 किशोर गिद्ध शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों की संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को बदलने के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। नए प्रावधानों के तहत अब…
 23 May 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में न्याय की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला युवा…
 23 May 2026
जबलपुर/भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को आखिरकार भोपाल पुलिस ने जबलपुर जिला कोर्ट परिसर से हिरासत में ले लिया। आरोपित शुक्रवार शाम…
 23 May 2026
 भोपाल। जेल में बंद माफिया लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दो माह में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों को धमकाने, फायरिंग और फिरौती मांगने की नौ घटनाएं सामने…
 23 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में गिद्ध संरक्षण की दिशा में चल रही प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 2026-27 शुक्रवार से शुरू हो गई। गणना के पहले ही दिन शहडोल जिले के ब्यौहारी बफर…
 23 May 2026
भोपाल। नौतपा की शुरुआत से पहले ही मध्य प्रदेश भीषण गर्मी (MP Weather Heatwave Alert) की चपेट में आ गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा…
 23 May 2026
भोपाल। भोपाल की बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मौत से कुछ समय पहले का ट्विशा का एक…
 23 May 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ते एयर फेयर के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम होने लगी है। अचानक पैसेंजर लोड कम होने से एयरलाइंस कंपनियां…
 23 May 2026
भोपाल। एम्स भोपाल की एमडी बायोकैमिस्ट्री छात्रा डा. दीपा रोशनी ने अपने शोध में फैटी लिवर बीमारी की पहचान को लेकर महत्वपूर्ण खोज की है। उनके रिसर्च में एड्रोपिन और…
Advt.