भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बड़ी कार्रवाई:8 कॉलोनी में सड़कें उखाड़ी, गेट तोड़े

Updated on 06-08-2026 12:58 PM
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ दिए गए। जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है।

एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चार कॉलोनियों की निर्मााणाधीन सड़कें प्रवेश द्वारों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार, हुजूर क्षेत्र में आने वाले कल्याणपुर और पिपलिया जाहिर पीर गांव के आसपास बिना जरूरी अनुमतियां लिए विकसित हो रही कॉलोनियों को तोड़ दिया गया।

3 अगस्त से चल रही अवैध कॉलोनियों को हटाने की कार्रवाई बुधवार को भी चली। इस दौरान कुल 8 अवैध कॉलोनियों के निर्माण तोड़े गए। करीब 30 करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर ये कॉलोनियां डेवलप हो रही थी।

नायब तहसीलदार शुभम जैन ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को हटाने की कार्रवाई आगामी दिनों में निरंतर चलाई जाएगी। अवैध कॉलोनियों में लोग प्लॉट व मकान न लें। इससे भविष्य में परेशानियों से बच सकें।

इन कॉलोनियों पर कार्रवाई कल्याणपुर गांव में राजू साबले,धनजंय शर्मा,अरुण ठाकुर,सुखविंदर सिंह ढिल्लो,संजीव परिहार की ओर से खसरा नंबर 435,85/2,175/4,173,174/1,187/2,188/2 पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहीं, एसएसपी तिवारी की ओर से 77/4,76/1/2,76/2,78/1,78/2 की ओर से कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। इन्होंने 0.910,1.725,1.02 हेक्टेयर जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से सड़कों का निर्माण, प्रवेश द्वारा सहित अन्य निर्माण कर लिए थे, जिनकी जरूरी अनुमतियां नहीं ली गईं थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.