महाराज के गढ में पहुंचते ही राजा ने भाजपा को दिया बडा झटका

Updated on 15-07-2020 12:51 AM
अशाेकनगर−   प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिये भाजपा व कांग्रेस में जोडतोड की राजनीति हावी है और इसी को आगे बढाते हुये पूवर् मुखयमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के  गढ में पहुचते ही आज भाजपा को तगडा झटका दे दिया और कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष कन्हैराम लोधी जिन्होने भाजपा की सदस्यता ले ली थी की घर वापसी कराइ ॥ 
 मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह औऱ उनके पुत्र पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने शिवपुरी जाते वक्त मुंगावली में भी अल्प प्रवास किया। इस दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कहा कि चिंता न करो अपन वापस आएंगे इस बारग्विजयसिंह व जयवर्धन सिंह के इस अल्प प्रवास को देखा जाए तो पिता पुत्र के इस अल्प प्रवास ने सोई हुई कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार अवश्य किया है क्योकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस शून्य की स्थिति पर दिखाई दे रही थी और तब से कोई बड़ा नेता यहां कांग्रेसियों के बीच नही पहुचा था। लेकिन इस तरह दिग्विजयसिंह व जयवर्द्धन सिंह के इस तरह अल्प प्रवास के दौरान लोगों से मिलना कहीं न कहीं कांग्रेसियों में जान अवश्य फुंक गया। 
जगह जगह किया गया भव्य स्वागत- 
इस भृमण के दौरान जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री ने अशोकनगर जिले की सीमा मैं प्रवेश किया वैसे ही सैकड़ों कांग्रेसियों ने घाटबमुरिया पहुँचकर इनका गर्मजोशी से स्वागत किया। और जहां जहां से भी इनका काफिला गुजरा स्वागत का सिलसिला जारी रहा वहीं मुंगावली में सैकड़ों कांग्रेसियों ने दिग्विजय सिंह व जयवर्धन सिंह का स्वागत किया। तो पूर्व मुख्यमंत्री ने सीनियर कांग्रेसियों के घर पर जाकर भी मुलाकात की व हालचाल जाना। फिलहाल तो इनके इस अल्प प्रवास ने कांग्रेसियों को रीचार्ज अवश्य किया है।
कम समय में भाजपा को दिया बड़ा झटका--
यदि पूर्व मुख्यमंत्री के इस छोटे से कार्यक्रम को देखा जाए तो कम समय मैं पिता पुत्र भाजपा को बड़ा झटका दे गए। क्योंकि कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैराम लोधी ने फिर से दिग्विजयसिंह के समक्ष कांग्रेस में वापसी की है। और यह भाजपा के लिए अशोकनगर व मुंगावली विधानसभा मैं बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि कन्हैराम को लोधी समाज का चेहरा माना जाता है और मुंगावली में लोधी समाज का वोट बैंक अच्छा खासा है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.