गांव से एक बार में ही भारतीय सेना तक पहुंचीं लेफ्टिनेंट रितिका दुबे, 'ऑलिव ग्रीन' वर्दी के लिए बनीं अफसर, तारीफ करते नहीं थक रही आर्मी
Updated on
04-09-2026 03:32 PM
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये हैं लेफ्टिनेंट रितिका दुबे। भारतीय सेना की आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) ने रितिका की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें कहा है-मेरिट और नेशनल-लेवल एथलेटिक्स से लेकर पहली बार में ही SSB क्लियर करने तक, रितिका दुबे का सफर मकसद, लगन और हालात से परे जाकर सपने देखने की हिम्मत को दिखाता है। रितिका ने पहले ही प्रयास में सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) का इंटरव्यू पास कर लिया। यह कामयाबी आर्मी ऑफिसर बनने की उनकी यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई। सितंबर 2025 में, वह चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में शामिल हुईं।
रितिका दुबे: गोरखपुर के एक गांव में पली-बढ़ीं
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पाली ब्लॉक के एक छोटे से गांव तिलौरा में पली-बढ़ीं ऑफिसर कैडेट (महिला) रितिका दुबे ने कम उम्र से ही लगन, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता और कड़ी मेहनत का महत्व सीखा। मार्गदर्शन और संसाधनों की सीमित उपलब्धता के बावजूद, उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई मेरिट स्कॉलरशिप हासिल कीं, जिनसे उन्हें स्कूली और उच्च शिक्षा में मदद मिली।
भारतीय सेना की आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) ने इंस्टाग्राम पर रितिका दुबे की तारीफ करते हुए उनके बारे में एक पोस्ट लिखी है। इसमें उसने लिखा है-उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक छोटे से गांव में पली-बढ़ी महिला अधिकारी कैडेट रितिका दुबे ने बचपन से ही दृढ़ता, सहनशीलता और कड़ी मेहनत के मूल्यों को आत्मसात किया। पढ़ाई-लिखाई का यह सफर उन्हें 'लिबरल आर्ट्स' के क्षेत्र में ले गया, एक ऐसी शिक्षा जिसने समाज, संस्कृति और लीडरशिप के बारे में उनकी समझ को और गहरा किया।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के कैप्टन पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट…
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलि दराजली दुस्तलिक' से सम्मानित किए जाने पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा…
चेन्नेई: तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और टीवीके के नेता आमने-सामने है। इसके पीछे की वजह टीवीके नेताओं की थलपति विजय को देश का अगला पीएम बनाने वाले…
टोरंटो, RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि मुश्किल वक्त में दूसरों की मदद करना भारत की पुरानी…