हिमाचल में लैंडस्लाइड से कारें दबीं, 6 मरे:हरियाणा की युवती घायल, पंजाब के टूरिस्ट की मौत

Updated on 31-03-2025 01:13 PM

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास रविवार शाम करीब 4 बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। ये लैंडस्लाइड तेज तूफान के कारण भारी भरकम पेड़ के गिरने से हुआ। पेड़ सड़क पर पहले से ही खड़ी करीब 5-6 गाड़ियों के ऊपर गिरा। जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इनमें 3 टूरिस्ट भी थे।

इसके अलावा 6 लोग मलबे में दब गए, प्रशासन और पुलिस ने फौरन रेस्क्यू कर इन्हें बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में हरियाणा की एक, बेंगलुरु के 3 और असम के दो लोग शामिल हैं। वहीं तीन मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं हुई है जिसमें से एक व्यक्ति पंजाब का बताया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल हुए सभी 6 लोगों को कुल्लू रेफर कर दिया गया है। और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कुल्लू के अस्पताल में रखवा दिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है।

मृतकों में 3 टूरिस्ट शामिल मृतकों में 1 ढाबा संचालक, 3 टूरिस्ट और एक ग्रामीण शामिल है। दरअसल, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर छोटा सा बाजार है, यहां कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे और कुछ लोग अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी अचानक तूफान आया और एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया। यह पेड़ अंदर से खोखला हो चुका था। हालांकि, पेड़ की जड़े इतनी फैली हुईं थी की वो अपने साथ पहाड़ी से मलबा भी साथ लेकर गिरा।

मरने वालों में एक विदेशी महिला शामिल इस हादसे में हिमाचल के ही मनिकर्ण की रीना, बेंगलुरु की वर्षणी और नेपाल से आई सुमीर गुरंग की मौत हुई है, इसके अलावा मृतकों में शामिल दो महिलाओं और एक पंजाब के व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जबकि, गंभीर रूप से घायल हुए 6 लोगों में बेंगलुरु के 3 लोग हैं। इनमें रमेश(53), पल्लवी(49) और भार्गव(24) शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा के हिसार की रहने वाली 23 साल की प्राची को भी इस हादसे में कई चोटें लगी हैं। साथ ही असम के विक्रम और टुम्पा भी गंभीर रूप से घायल हैं।

2 घंटे बाद खोला गया जाम लैंडस्लाइड के बाद कुल्लू को मणिकर्ण से जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई थी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारों को देखते हुए पुलिस ने मणिकर्ण से पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, ताकि घायलों को एम्बुलेंस से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। हालांकि करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने सड़क को क्लियर कर जाम खुलवा दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
 21 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने और लैंडस्लाइड से इलाके में तबाही मच गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 100 लोगों…
 21 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली बैंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई नए सिरे से होगी। हाई कोर्ट ने इसकी जानकारी…
 21 April 2025
दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके…
 21 April 2025
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक…
 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
Advt.