ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन पर केआरके का तंज, कहा- 'जुपिटर और मार्स से एलियन्स आकर पृथ्वी पर फिल्म देख रहे...'

Updated on 21-09-2022 06:40 PM

अभिनेता व क्रिटिक केआरके  अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ जाते हैं। केआरके अपने ट्वीट में देश- विदेश से लेकर सिनेमा और राजनीति तक के मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। केआरके अक्सर बॉलीवुड और सेलेब्स पर तंज कसते नजर आते हैं। इस बीच अब केआरके ने एक बार फिर रणबीर कपूर , आलिया भट्ट ( मौनी रॉय (और अमिताभ बच्चन  की फिल्म ब्रह्मास्त्र पर निशाना साधा है। केआरके ने कहा है कि एलियन्स आकर ब्रह्मास्त्र को देख रहे हैं। क्या है केआरके का ट्वीट
केआरके, ब्रह्मास्त्र की रिलीज के वक्त जेल में थे और ऐसे में उन्होंने फिल्म का रिव्यू नहीं किया था। फैन्स की डिमांड के बावजूद बाद में भी उन्होंने फिल्म के रिव्यू से मना कर दिया था। हालांकि ब्रह्मास्त्र पर वो कई बार निशाना साध चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने फिल्म को लेकर ट्वीट किया। केआरके ने लिखा, 'थिएटर्स खाली हैं, लेकिन फिर भी ब्रह्मास्त्र कलेक्शन कर रही है। क्योंकि जुपिटर और मार्स से एलियन्स आकर पृथ्वी पर फिल्म देख रहे हैं और बदकिस्मती है कि लोग थिएटर्स में बैठे एलियन्स को देख नहीं पा रहे हैं। '

मुझे जिम्मेदार न ठहराएं....
याद दिला दें कि इससे पहले केआरके ने रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर अपने ट्वीट में लिखा था,'मैंने ब्रह्मास्त्र का रिव्यू नहीं किया लेकिन फिर भी लोग इसे थिएटर्स में देखने नहीं जा रहे हैं। तो ये डिजास्टर हो गई है। मुझे उम्मीद है कि करण जौहर इसकी असफलता के लिए अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की तरह मुझे जिम्मेदार न ठहराएं।' केआरके का ये ट्वीट खूब वायरल हुआ था।

क्या विक्रम वेधा का रिव्यू करेंगे केआरके
बता दें कि इससे पहले केआरके ने सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म विक्रम वेधा को लेकर ट्वीट किया था। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं जरूर विक्रम वेधा का रिव्यू करूंगा, अगर बॉलीवुड वाले लोगों ने फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे जेल में दोबारा नहीं डाला तो।' केआरके के ट्वीट अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। कभी उन्हें ट्रोल किया जाता है तो कभी उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स का जोरदार सपोर्ट मिलता है।

क्यों जेल गए थे केआरके
गौरतलब है कि केआरके ने 2020 में ऋषि कपूर, इरफान खान और अक्षय कुमार पर विवादित ट्वीट किया था। इस मामले में उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा 2019 में एक केस में भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी। केआरके की फिटनेस ट्रेनर ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। फिलहाल दोनों ही मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है। वहीं केआरके अब ट्विटर पर कम एक्टिव रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.