हैदराबाद में इवेंट कैंसल होने पर जूनियर एनटीआर ने फैंस और मीडिया से मांगी माफी

Updated on 03-09-2022 05:53 PM

शुक्रवार को फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम स्पेशयल प्रमोशन के लिए पहुंची। दरअसल, वहां प्री रिलीज इवेंट होना था जो लास्ट मोमेंट पर कैंसल हो गया। दरअसल, इस इवेंट में जूनियर एनटीआर बतौर स्पेशल गेस्ट आने वाले थे जो हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होने वाला था। जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर और नागार्जुन भी इस इवेंट में आने वाले थे। लेकिन फिर इवेंट शुरू होने के कुछ समय पहले ही कैंसल हो गया। फैंस इवेंट के कैंसल होने से काफी दुखी हुए। वे इसके लिए माफी चाहते थे।

एनटीआर ने मांगी माफी

तो प्रेस इवेंट के दौरान एनटीआर ने फिर माफी मांगी। दरअसल, मीडिया से बात करते हुए एनटीआर ने कहा, 'मैं अपने फैंस से माफी मांगना चाहता हूं। मैं इसके साथ ही नेशनल मीडिया और तेलुगु मीडिया से भी माफी मांगना चाहता हूं।'

क्यों हुआ कैंसल

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने गणपति विसर्जन के लिए कर्मियों को तैनात किया है और इसलिए मेगा इवेंट के लिए पर्याप्त कर्मियों को तैनात नहीं कर सकते थे। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगले दिन शहर में होने वाली राजनीतिक रैली में भी पुलिस कर्मी बिजी हैं तो इस वजह से भी इवेंट कैंसल हुआ। 

9 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म

फिल्म के बारे में बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन हैं। वहीं शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान, वानर अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी। साउथ में इन 4 भाषाओं को एस एस राजामौली प्रेजेंट कर रहे हैं। वहीं फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.