दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के लोग भी दिन-रात अस्पताल आते-जाते रहते हैं। फैंस भी सलीम खान के लिए चिंतिंत हैं और उनका हाल जानना चाह रहे हैं। इस बीच अब सलीम खान के जोड़ीदार रहे जावेद अख्तर ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है। जावेद अख्तर ने बताया है कि सलीम खान की तबीयत कैसी है।सलीम खान को 17 फरवरी लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गयाथा। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज होने की बात सामने आई थी, जिसे डॉक्टरों ने टैकल कर लिया था और उम्र को देखते हुए सेफ साइड के लिए वेंटिलेटर पर रखा था। सलीम खान के बारे में जिसे भी खबर मिली, वह तुरंत उनसे मिलने अस्पताल पहुंचा था। इनमें जावेद अख्तर भी थे, जो अभी तक कई बार अस्पताल में सलीम खान से मिलने जा चुके हैं।जावेद अख्तर ने बताया कैसी है सलीम खान की तबीयत
अब सलीम खान ने हाल ही दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट पर सलीम खान की हेल्थ के बारे में बात की है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, सलीम खान की हेल्थ के बारे में पूछे जाने पर जावेद अख्तर ने कहा, 'सलीम साहब अभी ठीक हैं। वो अच्छे हैं और रिकवर हो रहे हैं। वो अब कुर्सी पर बैठ रहे हैं और बात कर रहे हैं यानी उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।'
डेजी शाह और आमिर खान ने भी दिया था हेल्थ अपडेट
कुछ दिन पहले ही सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह भी सलीम खान से मिलने पहुंचीं थीं और उन्होंने बताया था कि वह सलमान संग लगातार संपर्क में हैं। सलीम खान की तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्होंने 'फिल्मीज्ञान' से कहा था, 'मैं सलीम सर से मिल नहीं सकी, लेकिन मैं सलीम सर और उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर है। सर्जरी सफल रही और फिलहाल वह निगरानी में हैं, पर खतरे से बाहर हैं।' वहीं, आमिर खान ने भी सलीम खान के लिए कहा था कि वह ठीक हैं और सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।पिता सलीम खान के हेल्थ बुलेटिन से नाराज थे सलमान
मालूम हो कि सलीम खान को अस्पताल में लाए जाने के बाद उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलिल पारकर ने मीडिया के सामने हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। इसमें उन्होंने कुछ ऐसी डिटेल्स दी थीं, जिससे सलमान खान नाराज हो गए। जिस तरह से पिता सलीम खान का बुलेटिन जारी किया गया, वह उन्हें सही नहीं लगा। तब परिवार के निर्देश पर डॉक्टरों या अस्पताल की तरफ से किसी को भी हेल्थ अपडेट देने या बुलेटिन जारी करने के लिए मना कर दिया गया। ऐसे में पता ही नहीं लग पाया कि सलीम खान कैसे हैं, वह कब तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे। हालांकि, अब जावेद अख्तर के बयान के बाद साफ हो गया है कि सलीम ठीक हैं और उन्हें अब जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया होगा।ICU में 17 दिन से सलीम खान
हालांकि, सलीम खान से लीलावती अस्पताल मिलने गए कई सेलेब्स मीडिया से उनकी हेल्थ के बारे में बात करते और अपडेट देते नजर आए थे। सलीम खान को अस्पताल में 19 दिन हो गए हैं, पर अब जावेद अख्तर के इस बयान के बाद फैंस के लिए यह राहत भरी खबर है कि सलमान के पिता ठीक हो रहे हैं। अब वह जल्द घर वापस लौट सकते हैं।