93 साल की वैजयंती माला के सामने दंडवत हुए जैकी श्रॉफ, पैर छूकर कहा- आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी

Updated on 14-08-2026 01:08 PM
बीते जमाने की फेमस एक्ट्रेस वैजयंती माला ने गुरुवार को अपना 93वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ की विनम्रता को देख सभी उनके कायल हो रहे हैं।

जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें वे वैजयंती माला के सामने पहले दंडवत होते दिखते हैं और फिर पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस झलक को देखकर साफ है कि एक्टर वैजयंती माला का किस कदर सम्मान करते हैं। वीडियो पोस्ट कर एक्टर ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं वैजयंती माला, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।'

करियर की शुरुआत मात्र 13 वर्ष की उम्र

वैजयंती माला की बात करें, तो उन्हें भारतीय सिनेमा में 'ट्विंकल टोज' के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 13 वर्ष की उम्र में 1949 की तमिल फिल्म 'वाझकई' से की थी।

हिंदी सिनेमा में वर्ष 1951 की फिल्म 'बहार' से एंट्री मारी

इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में वर्ष 1951 की फिल्म 'बहार' से एंट्री मारी, जो उनकी ही तमिल फिल्म की रीमेक थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 1954 में रिलीज की गई फिल्म नागिन में काम किया था, जिसकी सफलता ने उन्हें हिंदी सिनेमा में एक फेमस और लोकप्रिय स्टार बना दिया।

राजकपूर के साथ फिल्म 'संगम' में काम किया

फिल्म 'देवदास' में चंद्रमुखी के यादगार किरदार के लिए उन्हें बेस्ट को-स्टार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था, जिसे उन्होंने यह कहकर अस्वीकार कर दिया था कि उनका किरदार लीड रोल के बराबर ही अहम था। राजकपूर के साथ फिल्म 'संगम' में काम किया, जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने राधा के रूप में उनके आधुनिक और साहसिक अंदाज ने उनके करियर को चरम पर पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें तीसरा फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

करियर के पीक पर उन्होंने डॉक्टर चमनलाल बाली से शादी की

फिल्मों के अलावा वह एक उम्दा शास्त्रीय डांसर थीं, जिन्होंने भारतीय डांस शैली को मेन स्ट्रीम सिनेमा में एक नई पहचान दी। करियर के पीक पर उन्होंने डॉक्टर चमनलाल बाली से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। बाद में वह राजनीति में आईं और लोकसभा व राज्यसभा (कांग्रेस और बाद में भाजपा) की सांसद रहीं।

पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित

कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 1968 में पद्म श्री और वर्ष 2024 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
पुणे में संजय दत्त के 'Ballr' नाइटक्लब पर कॉपीराइट विवाद खड़ा हो गया है। 'फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड' (PPL) इंडिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में शिकायत की है कि क्लब में…
 14 August 2026
सुभाष घई की फिल्म 'ताल' न सिर्फ ए.आर. रहमान के शानदार संगीत के लिए याद की जाती है, बल्कि इसलिए भी कि इसने ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना को एक…
 14 August 2026
बीते जमाने की फेमस एक्ट्रेस वैजयंती माला ने गुरुवार को अपना 93वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए…
 14 August 2026
आमतौर पर किसी अफसर की पहचान उसके पद से बनती है। लेकिन तुकाराम मुंढे के मामले में, उनकी पहचान इस बात से बनी है कि पद संभालने के बाद वे…
 14 August 2026
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बुधवार को डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इन आउटलेट्स में से तीन मुंबई में स्थित हैं।…
 12 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया…
 12 August 2026
देश जहां 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार 14 अगस्‍त को लेकर माहौल गर्म है। एक तरफ इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'…
 12 August 2026
सावन शिवरात्रि के पावन मौके पर टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर आस्था दिखाई है। कइयों ने इस खास मौके पर पोस्ट…
 12 August 2026
थलपति विजय और उनकी पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम के बीच जहां एक ओर सुलह होने कारण फैंस की बांछे ख‍िली हुई हैं, वहीं चर्चा में एक बार फिर तृषा कृष्‍णन हैं।…
Advt.