पाक जैसी गलती न करे भारत : लतीफ

Updated on 03-08-2022 09:02 PM

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि जो गलती पाकिस्तान ने की है। उसे अब भारतीय टीम करने जा रही है। लतीफ ने यह बात इसलिए कही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को आराम देकर शिखर धवन की कपतनी में युवा खिलाड़ियों की टीम घोषित की है।

 इस दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया गया है। ऐसे में बीसीसीआई के सीनियर खिलाड़ियों को एक सीरीज के बाद ही आराम देने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों के बाद में आयरलैंड दौरे के लिए भी इसी बार आराम दिया गया था।


लतीफ को यह रोटेशन सही नहीं लगता और उनका मानना ​​है कि भारत वही गलती कर रहा है, जो पाक ने 1990 के दशक में की थी। लतीफ ने कहा, हर कोई बैकअप की बात करता है, लेकिन उन्होंने अब पिछले एक साल में सात बैकअप कप्तान बनाए हैं। यह भारत के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है। विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह वे वही गलती दोहरा रहे हैं, जो 1990 के दशक में पाकिस्तान ने की थी।


लतीफ ने कहा कि कोई भी मौजूदा कप्तानी विकल्प नियमित क्रिकेट नहीं खेल रहा है और भारत को एक ऐसे कप्तान की जरूरत है जो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, एमएस धोनी और कोहली जैसा हो।


लतीफ ने कहा, उन्हें इस रोटेशन से तो कोई ठोस सलामी बल्लेबाज मिला है और ही उनके पास स्थिर मध्यक्रम है। उन्हें बस एक नया कप्तान चाहिए। कोई भी कप्तान उनके लिए लगातार नहीं खेल रहा है। इस प्रकार के बदलाव के नुकसान को लेकर उन्हें गंभीरता से विचार करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.