पेड गरबा आयोजन के खिलाफ हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन:उज्जैन में पोस्टर-बैनर फाड़े, चेतावनी-नहीं माने तो गरबा स्थल पर आकर सिखाएंगे सबक

Updated on 01-10-2026 12:40 PM

नवरात्रि के दौरान शहर में व्यावसायिक (पेड) गरबा आयोजनों और शुल्क लेकर युवक-युवतियों की एंट्री के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। हिंदू जागरण मंच ने ऐसे आयोजनों को रोकने के लिए मुहिम शुरू की है।

इसी कड़ी में बुधवार रात संगठन के कार्यकर्ता तीन बत्ती स्थित शुभ बेकरी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर लगे इवेंट के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए और संचालक को ऐसे किसी आयोजन से दूर रहने की चेतावनी दी।

राजाराम रिसोर्ट में 13 से 15 अक्टूबर तक प्रस्तावित है आयोजन

आगामी 11 से 20 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान 13 से 15 अक्टूबर तक राजाराम रिसोर्ट में ‘डांडिया बिट्स’ नाम से तीन दिवसीय कमर्शियल गरबा आयोजन प्रस्तावित है। इसमें शुभ बेकरी स्पॉन्सर के रूप में जुड़ी हुई थी। बेकरी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पास बिक्री के संदेश भेजे जा रहे थे और दुकान पर आयोजन के प्रचार पोस्टर भी लगाए गए थे।

15 मिनट बहस के बाद पोस्टर-बैनर फाड़े

कमर्शियल गरबा आयोजन की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच की महिला विंग और युवा कार्यकर्ता शुभ बेकरी पहुंचे। उन्होंने संचालक को शुल्क आधारित या कमर्शियल इवेंट से दूर रहने की हिदायत दी।

इस दौरान संगठन के सदस्यों और बेकरी संचालक के बीच करीब 15 मिनट तक बहस हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दुकान पर लगे पोस्टर-बैनर उखाड़कर फाड़ दिए। विरोध प्रदर्शन में रितेश माहेश्वरी, अर्जुन सिंह भदौरिया, नीलू चौहान और मनीषा पटवा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

‘संस्कृति के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं’

हिंदूवादी नेता अर्जुन सिंह भदौरिया ने कहा कि नवरात्रि माता की भक्ति का पर्व है। आयोजक नौ दिनों तक माता की प्रतिमा स्थापित कर पारंपरिक गरबा कराएं, इसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि टिकट आधारित व्यावसायिक आयोजनों के नाम पर फूहड़ता और अश्लीलता को महाकाल की नगरी उज्जैन में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में कहीं भी ऐसे व्यावसायिक गरबा आयोजन करने का प्रयास हुआ तो हिंदू संगठन उसका विरोध करेंगे और आयोजन बंद कराने के लिए कार्रवाई करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट गुरुवार तड़के चार बजे खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान…
 01 October 2026
नवरात्रि के दौरान शहर में व्यावसायिक (पेड) गरबा आयोजनों और शुल्क लेकर युवक-युवतियों की एंट्री के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। हिंदू जागरण मंच ने ऐसे…
 01 October 2026
उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उपद्रव से…
 01 October 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने वायरल गर्ल की जन्मतिथि बदलने का आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा, 'संबंधित व्यक्ति को सुने बिना जन्मतिथि नहीं बदली जा…
 01 October 2026
राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचेंगे। राहुल बिरसा ब्लॉक के जगला गांव में बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई है।प्रशासन…
 01 October 2026
डॉक्टर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पेट में कोई बीमारी नहीं मिली। कुछ घंटे बाद एक तांत्रिक ने उसी व्यक्ति के पेट से नींबू के जरिए कांच के टुकड़े, हड्डी और…
 01 October 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उपयंत्री (सब इंजीनियर) पदों की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर दिया है।…
 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
Advt.