गुरजंट का परिवार बोला- यही है गोल्ड, हार-जीत मायने नहीं रखती, प्लेयर्स ने मेहनत की

Updated on 09-08-2022 06:32 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला। चाहे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी हो, लेकिन टीम को सिल्वर मेडल तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह गोल्ड से कम नहीं है। पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु के गांव खलैरा में पले-बढ़े गुरजंट सिंह के परिवार का कहना है कि भारतीय टीम एक कदम ऊपर आई है। अगली बार गोल्ड पक्का है।

गुरजंट सिंह के चाचा हरजिंदर सिंह ने बताया कि महज 8 साल से उम्र में वह हॉकी स्टिक को कंट्रोल करना सीख गया था। मामा हरदेव सिंह हॉकी में रुचि रखते थे। गुरजंट उनके पास छुटि्टयां बिताने गया। बटाला में ग्राउंड में बच्चों का खेल देखते उसमें भी हॉकी खेलने की इच्छा जाहिर की। 8 साल की उम्र में उसने शाहबाद हॉकी अकादमी में एडमिशन ले ली। इसके बाद हॉकी उसकी हमसफर बन गई।

हार-जीत मायने नहीं रखती, बच्चों ने मेहनत की है

दादा मोहिंदर सिंह ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंच कर हार-जीत मायने नहीं रखती। प्लेयर्स ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। उनके लिए भारतीय टीम की तरफ से जीता गया सिल्वर ही गोल्ड के बराबर है।

कोऑर्डिनेशन में दिखी कमी

चाचा हरजिंदर​​​​​ सिंह का कहना है कि मैच से काफी आस थी, लेकिन हमेशा एक ही टीम को जीतना होता है। ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छा खेला और उनका फल उन्हें मिला। भारतीय टीम में थोड़ी कोऑर्डिनेशन की कमी देखने को मिली, लेकिन कोई बात नहीं। अगली बार जीत भी मिलेगी।

भारतीय हॉकी टीम की मेहनत का फल मिलना चाहिए

चाचा हरजिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की मेहनत का फल उन्हें जरूर मिलना चाहिए। ओलिंपिक में जीत के समय पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। गुरजंट जब पंजाब आया था तो वह सीएम भगवंत मान से मिला था। उन्होंने वादा किया था कि जल्द ही उनकी नौकरी का सपना पूरा होगा। अब आस है कि गुरजंट की मेहनत उसे मिल जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.