मुंबई एयरपोर्ट पर 8.47 करोड़ रुपए का सोना पकड़ाया:अंडर गारमेंट्स में छिपाकर लाया जा रहा था, तीन एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार

Updated on 17-03-2025 02:44 PM

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 10 किलो सोना जब्त किया है। इसकी मार्केट वैल्यू 8.47 करोड़ रुपए है। एयरपोर्ट के तीन निजी स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है।

एयरपोर्ट स्टाफ अपने अंडर गारमेंट्स में ये सोना छिपाकर एयरपोर्ट से बाहर ले जाना चाहते थे। कस्टम विभाग ने 13 से 15 मार्च के बीच ये जब्तियां की हैं। सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई।

पहली जब्ती में एयरपोर्ट के निजी स्टाफ के पैंट की जेब से 6 कैप्सूल मिले। इनमें 2.8 किलो के 24 कैरेट सोने का पाउडर भरा हुआ था। इसकी बाजार कीमत 2.27 करोड़ रुपए आंकी गई है।

दूसरी जब्ती में एक अन्य निजी स्टाफ के पास से भी अधिकारियों को 2.9 किलो 24 कैरेट सोने का पाउडर मिला, जिसकी कीमत 2.36 करोड़ रुपए है। यह सोना सात कैप्सूलों में रखा हुआ था।

तीसरी जब्ती में एक अन्य कर्मचारी को पकड़ा गया। उसने अंडर गारमेंट्स से 1.6 किलोग्राम 24 कैरेट सोने के पाउडर से भरे दो पाउच बरामद किए गए, जिनकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है।

कचरे की थैलियों में 3.1 ग्राम सोने का पाउडर मिला 

दो अन्य मामलों में कस्टम अधिकारियों ने प्लेन के टॉयलेट और पेंट्री के कचरे से भरे थैलों की तलाशी के दौरान काले रंग की दो थैलियों में 3.1 ग्राम सोने का पाउडर मिला। इसकी कीमत 2.53 करोड़ रुपए है।

पहले भी सामने आए थे सोना तस्करी के मामले

3 जनवरी - डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर 4.84 करोड़ कीमत के 6.05 किलो सोना जब्त किया था। साथ ही इस तस्करी में शामिल एयरपोर्ट कर्मचारियों के एक गिरोह को पकड़ा था। ये कर्मचारी छोटे-छोटे बैचों में इंटरनेशनल ट्रांजिट टर्मिनल से सोना लाकर, उसे इकट्ठा कर बाहर पहुंचा तस्करी करते थे। जांच में 5 कैप्सूल और 2 पैकेट सोने के पाउडर से भरे मिले थे।

6 मार्च - मुंबई एयरपोर्ट से दो विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया गया। उसके पास से 18.92 करोड़ रुपए कीमत का 21.28 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। दोनों के पास से 21 किलो सोने के बिस्कुट मिले हैं।

11 जून, 2024 - दो केन्याई महिलाओं को 32 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। उस सोने की कीमत 19.15 करोड़ रुपए थी। उन्होंने सोना अपने कपड़ों और सामान में छिपा रखा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
 22 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की गाड़ी रोक ली। महिलाएं गाड़ी के सामने आ गईं और हाथ जोड़कर रोने लगीं। लोगों ने कहा…
 22 April 2025
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पत्नी पल्लवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां…
 22 April 2025
बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी…
 22 April 2025
बाबा रामदेव के शरबत जिहाद VIDEO पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने कहा कि यह बयान माफी लायक नहीं है। इसने कोर्ट की अंतरआत्मा झकझोर दी।कोर्ट…
 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
Advt.