पांच खिलाड़ी जिन पर रहेगी जिम्बाब्वे सीरीज में नजर

Updated on 16-08-2022 07:04 PM

टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर है। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम यहां वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इसके लिए भारत ने कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। भारत ने जिम्बाब्वे में अब तक 23 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 4 मैचों में हार का सामना किया है। यहां भारत ने आखिरी वनडे सीरीज 2016 में खेली थी। इस दौरान भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका है। ईशान किशन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपना दावा मजबूत कर सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको बता रहे हैं कि जिम्बाब्वे सीरीज में किन पांच खिलाड़ियों पर सभी की निगाह रहेगी।

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे दीपक चाहर से इस सीरीज में टीम इंडिया को बहुत उम्मीद होगी। चोट के कारण ये खिलाड़ी IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का भी हिस्सा नहीं था। दीपक को एशिया कप 2022 के लिए भी टीम इंडिया में स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है, ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी में वह प्लेइंग 11 में खेलते दिखाई दे सकते हैं। 29 साल के दीपक को फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज के दौरान चोट लग गई थी।

शुरुआती ओवरों में अपनी स्विंग गेंदबाजी से विकेट निकालने वाले दीपक बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सकते हैं। नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी दीपक इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.