नित्यानंद राय के 2 भांजों के बीच फायरिंग,एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बहन को भी लगी गोली

Updated on 20-03-2025 01:43 PM

भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें एक भांजे विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। मामला नवगछिया के जगतपुर गांव का है।

गोलीबारी के बाद दोनों को इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां एक विकल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जयजीत यादव की हालत नाजुक बनी हुई है।

जयजीत की पत्नी ने कहा- 'दोनों भाइयों के बीच पिछले एक साल से जमीन को लेकर विवाद करता था।'

नवगछिया SP प्रेरणा कुमार ने बताया- 'दोनों भाइयों के बीच नल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच करीब 3 राउंड फायरिंग हुई। मृतक विकल को एक गोली लगी है, जबकि जयजीत को 2 बुलेट लगी है।'

SP बोलीं- नल को लेकर झगड़ा हुआ था

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा- 'सुबह 8 बजे परबत्ता के जगतपुर गांव में दो भाइयों के एक दूसरे पर गोली चलाने की सूचना मिली। जानकारी के बाद SHO परबत्ता मौके पर पहुंचे और गोली लगने से घायल लोगों को अस्पताल लाया गया। SDPO भी अस्पताल पहुंचे।'

'हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। जानकारी मिली कि गोलीबारी के दौरान दोनों घायलों की मां बीच बचाव में आई, जिनके हाथ में गोली लगने की खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।'

QuoteImage

जिस युवक की मौत हुई है, उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रथमदृष्टया नल को लेकर विवाद बढ़ने के बाद एक दूसरे पर फायरिंग की सूचना है। घटना सुबह 7 से साढ़े सात बजे के बीच की है।


चश्मदीद बोला- जयजीत के जबड़े के आर-पार हुई गोली

चश्मदीद ने बताया- 'सुबह साढ़े 6 बजे जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने बर्तन में हथेली डुबोकर पानी दिया। इसे लेकर विकल से उसकी कहासुनी हो गई। पहले से भी दोनों भाइयों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। विवाद बढ़ा तो विकल घर के अंदर से पिस्टल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधकर फायर कर दिया। गोली जबड़े के आर-पार हो गई।'

QuoteImage

इसके बाद जयजीत जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद वो संभलकर उठा और विकल से भिड़ गया। उसने विकल के हाथ से पिस्टल छीन ली और पास जाकर गोली मार दी। विकल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की सलाह दी है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
 22 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की गाड़ी रोक ली। महिलाएं गाड़ी के सामने आ गईं और हाथ जोड़कर रोने लगीं। लोगों ने कहा…
 22 April 2025
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पत्नी पल्लवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां…
 22 April 2025
बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी…
 22 April 2025
बाबा रामदेव के शरबत जिहाद VIDEO पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने कहा कि यह बयान माफी लायक नहीं है। इसने कोर्ट की अंतरआत्मा झकझोर दी।कोर्ट…
 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
Advt.