FIFA ने भारतीय फुटबॉल संघ को सस्पेंड किया

Updated on 16-08-2022 07:08 PM

FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस वजह से अब भारत में 11 से 30 अक्टूबर के बीच होने वाले फीफा अंडर-17 विमेन वर्ल्ड कप नहीं हो सकेगा। हालांकि फीफा ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वर्ल्ड कप कब करवाया जाएगा।

फीफा AIFF में दखल से नाराज
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर AIFF के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को हटाकर कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) का गठन किया था। लेकिन फीफा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप को नहीं मानता। वह युवा एवं खेल मंत्रालय के संपर्क में भी है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

दरअसल पिछले कुछ महीनों से AIFF में ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इसी साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खेल मंत्रालय ने फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को स्पोर्ट्स कोड के उल्लंघन पर हटा दिया था और फेडरेशन को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही खेल के संचालन के लिए कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) का गठन किया। वहीं, 28 अगस्त तक चुनाव के आदेश दिए हैं।

वहीं, फीफा ने फेडरेशन में थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप की वजह से AIFF को सस्पेंड करने का फैसला किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही हस्तक्षेप बंद नहीं हुआ तो भारत से फीफा अंडर-17 विमेन वर्ल्ड कप के आयोजन को भी छीना जा सकता है।

प्रफुल्ल पटेल 2009 से फेडरेशन के अध्यक्ष
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ महीने पहले ही ऑल इंडिया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को स्पोर्ट्स कोड के पालन नहीं करने की वजह से उन्हें हटाने के साथ ही AIFF को सस्पेंड कर उसकी जगह पर कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) का गठन कर दिया था।

पटेल 2009 से AIFF के अध्यक्ष थे। भारत के स्पोर्ट्स कोड के अनुसार कोई भी व्यक्ति 3 बार से ज्यादा अध्यक्ष नहीं बन सकता। पटेल ने खुद को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद एक याचिका दायर करके मांग भी की थी कि जब तक नए संविधान को स्वीकार नहीं कर लिया जाता और नए अध्यक्ष को नहीं चुना जाता तब तक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया जाए, लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग को ठुकराते हुए, फुटबॉल के कामकाज को देखने के लिए एक कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) का गठन कर दिया।

कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज
COA में सुप्रीम कोर्ट के ही पूर्व जज एआर दबे इस कमिटी के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भास्कर गांगुली भी इसमें शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.