मणिपुर के चुराचांदपुर में कर्फ्यू:हमार जनजाति के नेता पर हमले के चलते हिंसा, पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को खदेड़ा

Updated on 18-03-2025 03:31 PM

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार देर शाम हमार जनजाति के नेता रिचर्ड हमार पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। सोमवार को हमार जनजाति के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर बंद बुलाया।

इस बीच इलाके में तनाव बढ़ गया और हमार जनजाति का एक समूह सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करने लगा। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। इसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया।

चुराचांदपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 ( पहले IPC की धारा 144) लगा दी है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।

कहासुनी के चलते हुआ हमला

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, हमार इनपुई संगठन के महासचिव रिचर्ड हमार पर रविवार शाम जेनहांग लामका में वीके मोंटेसरी परिसर के अंदर लोगों के एक समूह ने हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिचर्ड अपनी गाड़ी चला रहे थे, जो एक दोपहिया सवार से टकराते बची। इससे रिचर्ड की दोपहिया वाहन सवार युवकों से कहासुनी हो गई। जो बाद में इतनी आगे बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने रिचर्ड पर हमला कर दिया।

हमार संगठन बोला- सदस्यों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा

हमले की आलोचना करते हुए हमार इनपुई ने कहा कि अपराधियों को तुरंत पकड़ा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर वे अपनी खुद की कार्रवाई करेंगे। संगठन ने कहा, "यह घटना कोई अकेली घटना नहीं है। ITLF के सदस्यों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उत्पीड़न और हिंसा का एक परेशान करने वाला पैटर्न उजागर होता है। हम इन कायरतापूर्ण कृत्यों की निंदा करते हैं, जो हमारे नेतृत्व और सदस्यों को चुप कराने और डराने की कोशिश करते हैं।"

9 मार्च को सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 40 लोग घायल हुए थे

मणिपुर में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के पहले दिन 9 मार्च को सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 40 लोग घायल हो गए थे। राज्य में 8 मार्च से सभी इलाकों में सामान्य आवाजाही शुरू की गई थी, जिसका कुकी समुदाय के लोगों ने विरोध किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर…
 22 April 2025
वन नेशन-वन इलेक्शन पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की 22 अप्रैल को बैठक शुरू हुई। मीटिंग में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंची।स्वराज ने…
 22 April 2025
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पहली बार अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मिलेगी।भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने…
 22 April 2025
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में…
 22 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की गाड़ी रोक ली। महिलाएं गाड़ी के सामने आ गईं और हाथ जोड़कर रोने लगीं। लोगों ने कहा…
 22 April 2025
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पत्नी पल्लवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां…
 22 April 2025
बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी…
 22 April 2025
बाबा रामदेव के शरबत जिहाद VIDEO पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने कहा कि यह बयान माफी लायक नहीं है। इसने कोर्ट की अंतरआत्मा झकझोर दी।कोर्ट…
 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
Advt.