कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आएंगे:पटना में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में होंगे शामिल

Updated on 28-03-2025 01:01 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। पटना के एसकेएम हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में शामिल होंगे। राहुल गांधी का इस साल ये तीसरा दौरा है। इससे पहले 18 जनवरी और 5 फरवरी को पटना पहुंचे थे।

संविधान सम्मेलन इन मुद्दों पर फोकस

1. स्वाधीनता संग्राम में बापू के नमक सत्याग्रह आंदोलन का ऐतिहासिक महत्व।

2. आजादी की लड़ाई में बुद्धु नोनिया की शहादत।

3. अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी की शहादत।

4. स्वतंत्रता और समता सेनानी बाबू जगजीवन राम का ऐतिहासिक योगदान।

कांग्रेस ने संविधान सुरक्षा, सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए कार्य करने वाले सभी संगठनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील है। कांग्रेस का कहना है कि 'ऐसे संकट के समय जब संविधान पर खतरे के गिद्ध मंडरा रहे हों, न्याय योद्धा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे संविधान सुरक्षा आंदोलन में भागीदार बनें।'

बिहार कांग्रेस को पूरी तरह से बदलने की तैयारी

चुनावी साल में राहुल के दौरे का काफी अहम माना जा रहा है। 18 जनवरी और 5 फरवरी के बिहार दौरे के बाद प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया था। अब जिलाध्यक्षों की नई टीम तैयार करने के लिए स्क्रूटनी कमिटी बनाई गई है। विधानसभा चुनाव से पहले कन्हैया कुमार को भी एक्टिव कर दिया गया।

2 दिन पहले बिहार के नेताओं के साथ दिल्ली में हुई बैठक में भी राहुल गांधी के तेवर दिखे थे। ज्यादा देर तक भाषण देकर माहौल बनाने वाले नेताओं को उन्होंने टोका भी था। मीटिंग में पिछड़ी जाति से पांच और अतिपिछड़ा से एक नेता ही मौजूद थे। इस स्थिति को ठीक करने पर भी जोर दिया था। इसका असर जिलाध्यक्षों के चयन में भी दिखेगा।

सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करने आ रहे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता मंजीत आनंद साहु ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी विधानसभा चुनाव से पहले कई बार बिहार दौरे पर आएंगे। उनकी प्राथमिकता में बिहार कांग्रेस काफी महत्व रखता है। खास तौर से सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करने और संविधान बचाने की मुहिम को तेज करने के लिए आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पूरी ताकत से लग चुकी है।

आरजेडी के दबाव से कांग्रेस को मुक्त करने की तैयारी

बिहार में कांग्रेस पर आरोप लगता रहा है कि पार्टी में लालू यादव का हस्तक्षेप है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इससे कांग्रेस को बाहर निकालना चाहते हैं। कांग्रेस महागठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेगी, लेकिन कई बातें अभी साफ होना बाकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एडवोकेट शशांक शेखर झा ने…
 21 April 2025
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बादल फटने और लैंडस्लाइड से इलाके में तबाही मच गई थी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने करीब 100 लोगों…
 21 April 2025
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली बैंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की सुनवाई नए सिरे से होगी। हाई कोर्ट ने इसकी जानकारी…
 21 April 2025
दिल्ली की एक अदालत में जज को मुजरिम और उसके वकील ने धमकाया। जज ने चेक बाउंस केस में आरोपी को मुजरिम करार दिया था। इसके बाद मुजरिम और उसके…
 21 April 2025
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक…
 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
Advt.