CM ने एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की बात- बांधों और नदियों के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखें

Updated on 25-08-2022 07:27 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लेने के बाद रात करीब 11:15 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने ग्वालियर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर जिले में हुई वर्षा के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांधों एवं नदियों के बढ़ते हुए जल स्तर पर नजर रखें और एहतियात बतौर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए 24 घंटे पुख्ता इंतजाम रहें।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि जिले में अभी तक लगभग 503 एमएम औसत वर्षा हुई है। जिले में वर्तमान में कहीं भी बाढ़ की स्थिति निर्मित नहीं हुई है। फिर भी एहतियात बतौर राजस्व, किसान कल्याण एवं कृषि विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के मैदानी अमले को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एहतियात बतौर सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को वायुमार्ग से सायंकाल लगभग 6.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचे थे।

यहां से उन्होंने हेलिकॉप्टर द्वारा मुरैना पहुंचकर बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। साथ ही जिला मुख्यालय मुरैना पर अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मुहैया कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह भी मुख्यमंत्री के साथ मुरैना जिले के भ्रमण पर गए थे। मुख्यमंत्री चौहान इसके बाद रात करीब 11.15 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुंचे और यहां पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद रात करीब 11.30 बजे राज्य मंत्री कुशवाह के साथ राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान किया।

कई अधिकारी रहे मौजूद

विमानतल पर नगर निगम के सभापति मनोज सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, सुमन शर्मा व विनोद शर्मा, दीपक शर्मा व राजू सेंगर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। साथ ही संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, पुलिस महानिदेशक ग्वालियर डी श्रीनिवास वर्मा व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरैना राजेश चावला, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी, एडीएम इच्छित गढ़पाले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भी गर्मी बढ़ गई है। रविवार को सीधी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया,…
 21 April 2025
बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में रविवार शाम करीब 6:45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पार्किंग में खड़े डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक,…
 21 April 2025
भोपाल के लोअर लेक स्थित एमपी क्याकिंग केनोईंग एसोसिएशन क्लब (पुराना फिश एक्वेरियम) के सामने रविवार को नेवल एनसीसी कैडेट्स की एलुमनी मीट हुई। इसमें पूरे देश से विभिन्न वर्षों…
 21 April 2025
भोपाल की सड़कों पर एक ई-ट्राइसाइकिल दौड़ती नजर आती है। पीछे जोमेटो का फूड बॉक्स रखा होता है। ऑनलाइन खाना मंगाने वाले जब देखते हैं कि फूड डिलेवरी बॉय एक…
 21 April 2025
अगर आप एमपी नगर और आसपास के इलाकों में पैदल चलकर आते-जाते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्षेत्र में मोबाइल झपटमार गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। महज…
 21 April 2025
मप्र में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ लगाई गई 52 ट्रांसफर पिटीशन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इन याचिकाओं को एमपी हाईकोर्ट से सुप्रीम…
 21 April 2025
भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम बच्चे देर रात आनंद नगर चौकी के पास मिल गए। 7 साल के लड़के और 3 साल की लड़की के लापता होने से…
 21 April 2025
मध्यप्रदेश सरकार की विज्ञान मंथन यात्रा के तहत चुने गए बच्चों को देश की बड़ी-बड़ी वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं और संस्थान दिखाए जाते हैं, ताकि वे किताबों से बाहर निकलकर असली विज्ञान…
 21 April 2025
शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर शाम अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक बार फिर आपसी रंजिश का मामला हिंसा में तब्दील…
Advt.