मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. रामविलास को याद करते हुए विनम्र श्रद्धाजंलि दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोकप्रिय जनसेवक, स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती पर नमन करता हूं! राष्ट्र और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के अपने विशिष्ट कार्यों के लिए आप सदैव याद आयेंगे।