वाराणसी के स्कूल में बच्चे के निजी अंग को जलाया; पैंट में कर दिया था पेशाब, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

Updated on 27-07-2026 03:24 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका को इतना नागवार गुजरा कि उसने बच्चे के साथ मारपीट की। इतने से उनका मन भरा तो उन्होंने मासूम का प्राइवेट पार्ट जला दिया। बच्चे के पिता वकील हैं। उन्होंने लालपुर थाने में तहरीर दी है। बच्चे के साथ अमानवीय घटना की बात करते हुए मीडिया के सामने वे रोने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अखिलेश ने उठाया मामला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अमानवीय घटना के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने छोटे बच्चे के साथ हुई इस घटना को गंभीर बताया। सपा अध्यक्ष ने एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा है कि ये एक बेहद गंभीर मामला है, जिसका दर्दनाक और खौफनाक असर उस बच्चे पर जीवनभर हो सकता है। टीचर्स में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि उन्हें बच्चों से हमदर्दी और इंसानियत से पेश आना चाहिए। उन्होंने तत्काल मामले में यथोचित कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरी घटना?

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सेरीन सोनी प्‍ले स्‍कूल, काशी इन्‍क्‍लेव की टीचर पर मासूम छात्र से मारपीट और उसका प्राइवेट पार्ट जलाने का आरोप लगा है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पिता का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि बच्चा 24 जुलाई को स्कूल गया था। वहां उसने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। टीचर ने उसे बाथरूम जाने से मना कर दिया।बच्चे का पैंट में ही पेशाब निकल गया। इससे शिक्षिका काफी नाराज हो गई। गुस्से में वह बच्चे को लेकर दूसरे कमरे में पहुंची। वहां उसने गैस लाइटर से बच्चे के निजी अंग को दाग दिया। मारपीट की और दोबारा ऐसी गलती होने पर बुरा हाल करने की धमकी दी।

पिता ने की कार्रवाई की मांग

पीड़ित बच्चे के पिता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर शिक्षिका, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चे ने घर पहुंचने के बाद पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने शिक्षिका से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। पिता का आरोप है कि प्रिंसिपल ने भी मामले में उन्हें सहयोग नहीं दिया। ऊपर से धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब अखिलेश यादव के मामला उठाने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.