नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा है कि भारत के साथ सीरीज काफी रोमांचक होगी।सैम करन ने क्या कहा?
सैम करन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'डरहम में खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका। हम भारत द्वारा दिया गया लक्ष्य हासिल कर सकते थे। मैं उम्मीद करता हूं कि शनिवार को दिन साफ रहेगा और पूरा मैच होगा। बारिश के कारण मैच नहीं होने से दोनों ही टीमें निराश थीं। हमारे सामने 4 मैच हैं। उम्मीद है सभी मुकाबले रोमांचक होंगे।'वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या है तैयारी?
इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चुने जाने को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वैभव की कहानी अविश्वसनीय है। मैंने एक महीने तक बहुत सारा आईपीएल देखा और मैं बस इस लड़के को देख रहा था, वह बहुत आसान लग रहा है। यह सच में अविश्वसनीय है और यह सही भी है उसे वह अटेंशन मिल रही है जिसका वह हकदार है। वह अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा समय बिता रहा है। 15 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना शानदार है। मुझे लगता है कि विरोधी टीम का होने के बावजूद आपको स्किल और ऐसी चीजों की तारीफ करनी चाहिए।'
इंग्लैंड की पिचें अलग हैं- सैम करन
करन ने कहा कि इंग्लैंड में खेलना सूर्यवंशी को पिचों और कंडीशन के मामले में एक अलग चुनौती दे सकता है। यहां पिचें बहुत अलग हैं। भारत के मुकाबले बहुत धीमी हैं, लेकिन वह वह बहुत अच्छा खेल रहा है। वह जो कर रहा है, उसके लिए वह बहुत खास है।इस ऑलराउंडर ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत में एक भारतीय क्रिकेटर होना शायद हमसे कहीं ज्यादा बड़ा है। मुझे लगता है कि शायद यही उसकी सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह इसे कैसे संभालता है। उसने एक या दो आईपीएल सीजन खेले हैं और अब सीधे भारतीय टीम में आ गया है। मुझे यकीन है कि उसके आस-पास ऐसे लोग हैं जो उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जब तक वह अपना डेब्यू नहीं कर लेता और यह नहीं देख लेता कि वह कैसा करता है तब तक आपको कुछ पता नहीं चलता।'