'BSF ने दो भारतीय नागरिकों को गोली मारी', बांग्लादेश का बड़ा दावा, रंगपुर के अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated on 06-10-2026 12:34 PM
ढाका: भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने दो भारतीय नागरिकों को गोली मारी है ऐसा दावा बांग्लादेशी मीडिया ने किया है। 'प्रोथोम आलो' की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुरीग्राम बॉर्डर पर हुई गोलीबारी में घायल दो भारतीय नागरिकों का इलाज पुलिस की निगरानी में रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव ब्रांच (DB) पुलिस ने शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक से इन दोनों को हिरासत में लिया और सोमवार तड़के रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

दावा किया गया है कि घायल लोगों में एक की पहचान इस्माइल हुसैन के तौर पर की गई है। उनकी उम्र 35 साल है और उनके पिता का नाम अब्दुल करीम शेख है जो असम के सिंगमारी जिले के भोरामारा गांव के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे घायल का नाम अब्दुल अनीस उर्फ ​​ख्वाजा है जो 39 साल के हैं और उनके पिता का नाम अब्दुल मजीद मंडल है। नवभात टाइम्स स्वतंत्र तौर पर इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

बार्डर पार कर बांग्लादेश कैसे पहुंचे घायल भारतीय?

'प्रोथोम आलो' ने बताया है कि सोमवार दोपहर को रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन में बांग्लादेश में गैर-कानूनी तरीके से घुसने के आरोप में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला (नंबर 12) DB के सब-इंस्पेक्टर अबू सईद बाबला ने दर्ज कराया और DB के ही SI प्रणय कृष्ण इसकी जांच कर रहे हैं। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन DB के डिप्टी कमिश्नर सनातन चक्रवर्ती ने सोमवार शाम 'प्रोथोम आलो' को बताया है कि ये दोनों भारतीय नागरिक रविवार को भारत से मवेशी लाते समय कुरीग्राम के उलिपुर में साहेबर अल्गा यूनियन के दाइखावा गांव की सीमा से बांग्लादेश में दाखिल हुए थे।
उन्होंने कहा 'उस समय BSF ने उन पर शॉटगन से गोली चलाई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।' सनातन चक्रवर्ती ने बताया कि बाद में किसी ने उन दोनों लोगों को बचाया और रंगपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया। गुप्त सूचना मिलने पर DB के सदस्यों ने उन्हें वहां ढूंढा और बाद में उन्हें रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
ढाका: भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने दो भारतीय नागरिकों को गोली मारी है ऐसा दावा बांग्लादेशी मीडिया ने किया है। 'प्रोथोम आलो' की रिपोर्ट में कहा गया है…
 06 October 2026
तेल अवीव: इजरायल ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को मार गिराने की तैयारी कर ली थी। फ्लाइट से इमरजेंसी कोड 7500 भेजे जाने के…
 06 October 2026
बीजिंग/मॉस्को: पिछले साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के बाद दुनिया के कई देशों में भारतीय ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल सिस्टम खरीदने की रेस लग गई है। भारत सरकार…
 06 October 2026
वॉशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने जाने की भारत की मांग का पाकिस्तान ने एक बार फिर विरोध किया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के…
 06 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान इजरायल को मान्यता नहीं देता है और वर्षों से कई पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स मानते आए हैं कि देश की ये नीति बदलनी चाहिए। इमरान खान जब प्रधानमंत्री थे उस…
 06 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो विमान की सीढ़ी से लड़खड़ाकर गिरने वाली थीं और उस वक्त…
 06 October 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने शेख हसीना को तारिक रहमान की भारत यात्रा की योजना में सबसे बड़ी चुनौती बताया है। ढाका में आयोजित 'बे ऑफ…
 05 October 2026
काबुल: अफगानिस्तान ने रविवार को उत्तरपूर्वी बदख्शां प्रांत में वाखान कॉरिडोर के माध्यम से देश को चीन से जोड़ने वाली एक सड़क आधिकारिक तौर पर खोल दी है। इसका मतलब…
 05 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर निशाना साधने के चक्कर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत बड़ी गलती कर बैठे हैं। आज ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं और उन्होंने ब्राजील…
Advt.