इंदौर में कांग्रेस की कार में BJP सरकार

Updated on 05-07-2022 09:50 PM

निकाय चुनाव के आखिरी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में मेगा शो किया। भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने आए सीएम 8 घंटे में 8 विधानसभा घूमे। रोड शो के दाैरान वे अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग गाड़ियों में सवार हुए। इस दाैरान एक ब्लैक कलर की वॉल्वो कार में भी सवार हुए। अब इस कार काे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह कार एक कांग्रेसी की है, जिसे एक भाजपाई ने अपने कांग्रेसी दोस्त से मांगी थी। अब इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है।

भाजपा के जिम्मेदार गाड़ी तक नहीं ला पाए
सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने इंदौर की सड़कों पर घूमे थे। एमपीसीसी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा की आपसी गुटबाजी के चलते सीएम शिवराज भाजपा के मेयर प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के जिम्मेदार नेता उनके लिए गाड़ी तक उपलब्ध नहीं करा सके। हैरान परेशान संगठन के नेताओं ने थक हारकर कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष अनमोल शर्मा से रोड शो के लिए गाड़ी मांगी। इंदौर में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कांग्रेसी संस्कृति और इंदौर की परम्पराओं का पालन करते हुए भाजपा की मदद की। चुनावी युद्ध के मैदान में ऐसी नैतिकता एक कांग्रेसी ही दिखा सकता है।

कौन हैं अनमोल शर्मा
प्रदेश सचिव के मुताबिक अनमोल शर्मा इंदौर शहर के कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान जिस ब्लैक कलर की वॉल्वो कार में घूमे, वह अनमोल शर्मा की है। यादव का कहना है कि एक भाजपा नेता ने अनमोल शर्मा से चर्चा की थी और गाड़ी मांगी थी। उन्होंने बताया कि ये गाड़ी पूरे समय रोड शो में शामिल रही। बताया यह भी जा रहा है कि रोड शो खत्म होने का बाद सीएम इसी गाड़ी से एयरपोर्ट के लिए भी रवाना हुए थे। ये बात सामने आ रही है कि अनमोल के दोस्त हिमांशु अत्रिवाल गाड़ी लेकर गए थे। इस मामले में अनमोल शर्मा से चर्चा करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

कांग्रेस ने किया अतिथि देवो भव: का पालन
कांग्रेस ने हमेशा ही अतिथि देवो भव: का पालन करती आई है। यह आश्चर्य की बात है कि भाजपा नेताओं के घरों के सामने एक-एक करोड़ की गाड़ियां खड़ी हैं, लेकिन किसी ने उन्हें गाड़ी नहीं दी। मजबूरी में भाजपा को कांग्रेस नेता के पास आना पड़ा। कांग्रेस नेता की गाड़ी, कांग्रेस नेता का डीजल, उसके बाद भी सीएम कांग्रेस की बुराई, उसी गाड़ी पर खड़े होकर कर रहे थे। नैतिकता के नाते उन्हें, सोचना चाहिए कि कांग्रेसी कैसे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान…
 19 April 2025
परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसमें दो किरदार…
 19 April 2025
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज…
 19 April 2025
मप्र सरकार की ओर से 14 अफसरों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। साल 2022-23 के लिए सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलेगा। मप्र सरकार की ओर से एक-एक लाख…
 19 April 2025
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर…
 19 April 2025
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव…
 19 April 2025
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
 19 April 2025
बीते रविवार को नीमच जिले सिंगोली इलाके के कछाला गांव में जैन संतों पर 6 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर देश भर में जैन समाज…
 19 April 2025
भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होटल लेक व्यू रेसीडेंसी के एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा ग्राउंड पर…
Advt.