भोपाल में 15 साल बाद अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश

Updated on 25-08-2022 07:10 PM

राजधानी में 48 घंटों में साढ़े 14 इंच से ज्यादा पानी बरस गया। 22 से 23 अगस्त तक ऐसी मूसलाधार बारिश हुई कि पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाके पानी में डूब गए। डैम ओवरफ्लो हो गए। इससे मुसीबतें भी खड़ी हुईं। करीब 60Km प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने सैकड़ों पेड़ उखाड़ दिए। इससे बिजली-पानी की सप्लाई दो दिन तक प्रभावित रही। 15 साल बाद अगस्त महीने में भोपाल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। पिछले साल की तुलना में भोपाल में अबकी बार 120% बारिश ज्यादा हो गई है। लेकिन वर्ष 2006 में हुई बारिश का रिकॉर्ड अभी नहीं टूटा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे से जानिए

 आखिर दो दिन में भोपाल में क्यों हुई इतनी बारिश...

मौसम वैज्ञानिक पांडे बताते हैं कि इस मानसूनी सीजन में लगातार तीन सिस्टम बने। सिस्टम पुराने ट्रैक पर न जाते हुए थोड़ा नीचे की ओर गया। इससे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम आदि शहरों में अच्छी बारिश हुई। दो दिन बना सिस्टम इस सीजन का सबसे स्ट्रांग रहा। इस वजह से भोपाल में 18 घंटे तक लगातार बारिश हुई। हवा की गति भी बनी रही। अब तक भोपाल में 66 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 30 इंच ज्यादा है। इसके पहले 2016 में 56.58 और 2006 में 67.45 इंच बारिश हुई थी। एक से डेढ़ इंच बारिश होने के बाद वर्ष 2006 का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

7 दिन यदि पानी बरसा तो नया रिकॉर्ड बनेगा

भोपाल में अगस्त महीने की एवरेज बारिश 13.86 इंच बारिश है। साल 2006 में साढ़े 35 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले 16 साल में सबसे अधिक है। इसके बाद अब 32 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। 2009 में सबसे कम सिर्फ दो इंच बारिश हुई थी। इस साल सूखे की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त के बाकी बचे सात दिनों में यदि साढ़े 3 इंच बारिश हो गई तो 2006 का रिकॉर्ड टूट जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भी गर्मी बढ़ गई है। रविवार को सीधी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया,…
 21 April 2025
बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में रविवार शाम करीब 6:45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पार्किंग में खड़े डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक,…
 21 April 2025
भोपाल के लोअर लेक स्थित एमपी क्याकिंग केनोईंग एसोसिएशन क्लब (पुराना फिश एक्वेरियम) के सामने रविवार को नेवल एनसीसी कैडेट्स की एलुमनी मीट हुई। इसमें पूरे देश से विभिन्न वर्षों…
 21 April 2025
भोपाल की सड़कों पर एक ई-ट्राइसाइकिल दौड़ती नजर आती है। पीछे जोमेटो का फूड बॉक्स रखा होता है। ऑनलाइन खाना मंगाने वाले जब देखते हैं कि फूड डिलेवरी बॉय एक…
 21 April 2025
अगर आप एमपी नगर और आसपास के इलाकों में पैदल चलकर आते-जाते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्षेत्र में मोबाइल झपटमार गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। महज…
 21 April 2025
मप्र में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ लगाई गई 52 ट्रांसफर पिटीशन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इन याचिकाओं को एमपी हाईकोर्ट से सुप्रीम…
 21 April 2025
भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम बच्चे देर रात आनंद नगर चौकी के पास मिल गए। 7 साल के लड़के और 3 साल की लड़की के लापता होने से…
 21 April 2025
मध्यप्रदेश सरकार की विज्ञान मंथन यात्रा के तहत चुने गए बच्चों को देश की बड़ी-बड़ी वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं और संस्थान दिखाए जाते हैं, ताकि वे किताबों से बाहर निकलकर असली विज्ञान…
 21 April 2025
शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर शाम अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक बार फिर आपसी रंजिश का मामला हिंसा में तब्दील…
Advt.