'इस देश में औरत होना पाप', Kunickaa Sadanand ने मोदी समर्थक की लगाई क्‍लास, आपत्तिजनक Video पर भड़कीं

Updated on 21-05-2026 12:44 PM
कुनिका सदानंद वैसे तो बहुत ही बेबाक और निडर हैं। वह पिछले कई दिनों से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर बोलती नजर आ रही हैं। इस चक्कर में 62 वर्षीय एक्ट्रेस को काफी टारगेट किया गया और धमकियां तक मिलीं। लेकिन अब कुनिका सदानंद के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिससे उनका दिल टूट गया पर बहुत गुस्से में भी हैं। कुनिका का कहना है कि भारत में औरत होना पाप हो गया है, जहां उन्हें जलील किया जाता है, मार दिया जाता है और रेप कर दिया जाता है।

इस ट्वीट से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, मामला एक यूजर के ट्वीट से शुरू हुआ, जिसमें उसने कुनिका सदानंद की एक फिल्म का क्लिप X पर शेयर किया। इसमें अमरीश पुरी और कुनिका एक साथ पूल में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर यूजर ने कुनिका के लिए लिखा कि ये वो महिला हैं, जो रोजाना आदर्श का झंडा लिए घूमती है और हर रोज मोदी जी को गालियां देती है।

कुनिका ने बताई एक्टिंग, तो यूजर्स की छीछालेदर, आपत्तिजनक शब्द बोले

इसी पर कुनिका ने उस यूजर को जवाब दिया, 'ये एक रोल है बेवकूफ, इसको एक्टिंग कहते हैं।' इसके बाद तो इस ट्वीट पर और यूजर्स भी कूद पड़े। उन्होंने कुनिका सदानंद की छीछालेदर करने और आपत्तिजनक कमेंट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। किसी ने कुनिका को 'माल' कहा तो किसी ने फब्तियां कसीं और 'रं**' जैसे अश्लील शब्द कहे। एक फीमेल यूजर ने उन कमेंट्स का स्क्रीनशॉट X पर शेयर किया और कुनिका का बचाव करते हुए टारगेट करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

'पैसों के लिए हवस भरी एक्टिंग कर सकती है तो और कितनी गंदगी...'

लेकिन यूजर्स रुकने वाले नहीं थे। कुनिका सदानंद ने जब रोमांटिक सीन वाले क्लिप को एक्टिंग बताया, तो एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस को घेर लिया और ट्वीट किया, 'इसको एक्टिंग नहीं कहते, इसे हवस कहते हैं। अगर पैसों के लिए तू ये हवस भरी एक्टिंग कर सकती है तो मुमकिन है कि तू रुपयों के लिए क्या और कितनी गंदगी मचाएंगी!

कुनिका बिफरीं- इस देश में औरत होना पाप, उन्हें मारो, जला दो...'

कुनिका ने ट्वीट किया, 'इस देश में औरत होना पाप हो गया है। औरतों को मारो, जला दो, कत्ल कर दो, रेप कर दो। उनको गाली दो, लांछन लगाओ, भ्रूण हत्या करो, तौहीन करो, उनका हक और उनसे मौका छीनो, ये सब जायज है हमारे न्यू इंडिया में।'

थलपति विजय-तृषा के मुद्दे की PM मोदी से तुलना, तो भड़के यूजर्स

बता दें कि कुनिका सदानंद ने हाल ही थलपति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते पर बात करते हुए और उन्हें टारगेट करने वालों को जवाब देते हुए उनकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें तृषा कृष्णन भी थीं। उसके साथ लिखा गया था, 'एक ऐसा आदमी, जिसने एक एक्ट्रेस के लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दिया, अब हमारा मुख्यमंत्री है। तलाक से पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड को घर ले आया। अब अडल्ट्री को नॉर्मल बना रहा है।' इसी पर कुनिका ने X पर रिप्लाई किया था, 'एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी पत्नी को फाइनैंशियल या इमोशनल सिक्यॉरिटी के बिना छोड़ दिया, वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। नारी वंदन।'

रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं

पीएम मोदी पर किए इसी कमेंट के कारण कुनिका निशाने पर आ गई थीं। कुनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अब रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, इसके बाद भी कुनिका सदानंद सरकार, उसकी नीतियों और जिन मुद्दों से असहमत हैं, उन पर आवाज उठाती रही हैं और इसी के कारण अब हाल ही उन पर उनकी फिल्म का वीडियो क्लिप वायरल कर फब्तियां कसी गईं, जिनसे वह आहत हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2026
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सरकार के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम की एक सटायरिकल पार्टी खड़ी हुई, जिससे करोड़ों लोग जुड़ गए। इनमें…
 23 May 2026
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस वक्त अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में भी काम कर रहे हैं। हाल ही करण ने इस…
 23 May 2026
राज बब्बर के बेटे और एक्टर आर्य बब्बर इस समय अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने पिता के स्मिता पाटिल संग अफेयर और रेखा की तरफ…
 23 May 2026
वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और काफी मजेदार है। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और…
 23 May 2026
'कांतारा चैप्‍टर 1' की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत डीपफेक का श‍िकार बनी हैं। शुक्रवार शाम से ही ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर उनका एक स्‍व‍िम‍िंग पूल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह…
 21 May 2026
अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद महानायक ने 'रामचरितमानस' की कुछ पंक्तियों के साथ एक छोटी कविता शेयर की है और सभी को अपना प्यार…
 21 May 2026
यूके राइडर 07 के नाम से मशहूर पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक बार फिर परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मार्च 2026 में अनुराग ने परिवार पर उन्हें मानसिक…
 21 May 2026
कुनिका सदानंद वैसे तो बहुत ही बेबाक और निडर हैं। वह पिछले कई दिनों से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर बोलती नजर आ रही हैं। इस चक्कर में…
 21 May 2026
टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, पर फैंस को उनकी शादी का आज तक इंतजार…
Advt.